ETV Bharat / state

CM मोहन यादव ने ली VB 2047 फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार, रेंज ऐसी की नाप देंगे पूरा राज्य

इलेक्ट्रिक व्हीकल से चलेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, नंबर प्लेट कह रही अलग कहानी, पीएम मोदी की अपील का असर.

MOHAN YADAV USED ELECTRIC VEHICLE
Etv Bharat (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 3, 2026 at 5:07 PM IST

|

Updated : June 3, 2026 at 9:32 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल डीजल बचाने की अपील को अमल में लाने में अव्वल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अव्वल दिखाई दे रहे हैं. सबसे पहले उन्होंने पेट्रोल डीजल की खपत रोकने 13 गाड़ियों के अपने काफिले को पांच गाड़ियों में सीमित कर दिया. अब मध्य प्रदेश में पहली बार ये होगा कि कोई मुख्यमंत्री ईवी कार से यात्रा करेगा. सीएम ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल किया है. महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक कार की खासियत इसका नंबर भी एमपी 02 वी बी 2047 (MP 02 VB 2047) यानि 2047 तक विकसित भारत.

मोदी के संदेश पर मोहन का अमल..अब EV पर होंगे सवार

मध्य प्रदेश के डॉ मोहन यादव बीजेपी शासित राज्यों के उन मुख्यमंत्रियों में से हैं, जिन्होंने पीएम की अपील का अमल सबसे पहले किया. वे मध्य प्रदेश के इकलौते मुख्यमंत्री होंगे, जो अब इलेक्ट्रिकल व्हीकल से सफर करेंगे. सीएम आज से ही इस पर अमल करेंगे. जानकारी के मुताबिक मंगलवार यानि आज दिल्ली दौरे पर निकल रहे सीएम इसी कार में सवार होकर स्टेट हैंगर तक जाएंगे. बीजेपी प्रवक्ता डॉ हितेष वाजपेयी का कहना है कि "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की ये पहल अनुकरणीय है और मिसाल बनेगी.

मोहन यादव ईवी कार में चलेंगे (ETV Bharat)

जिस तरह से उन्होंने पहले काफिले को सीमित किया और अब ईवी वाहन से चलने का निर्णय लिया है. निश्चित तौर पर पार्टी के भीतर ही नहीं बाकी समाज में भी ईंधन बचाने के साथ पर्यावरण को बचाने का जो संकल्प है, उससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी.

ईवी कार में दर्ज विकसित भारत और 2047

इस ईवी कार का नंबर भी बेहद खास है. एमपी 03 सीरीज की इस कार का जो नंबर है, वो वी बी 2047 है. वीबी (VB) के मायने हैं विकसित भारत. जो 2047 का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया है. मोहन यादव प्रदेश के इस लिहाज से पहले मुख्यमंत्री होंगे, जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन की सवारी का निर्णय लिया. हालांकि भारत के अन्य राज्यों में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल कर लिए थे. इसी तरह से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा भी अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रहे हैं.

MP CM EV NUMBER PLATE VIKSIT BHARAT
मोहन यादव की ईवी कार (ETV Bharat)

13 गाड़ियों से अब केवल पांच गाड़ियों का काफिला

मोहन यादव ने इससे पहले अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया था. उनके काफिले में 13 गाड़ियां थी, जिन्हें कम करके 8 किया गया और फिर सीमित करके पांच गाड़ियों का काफिला ही बचा. कारकेड कम करने के बाद बीती दिल्ली यात्रा में सीएम डॉ मोहन यादव ने आम आदमी की तरह मेट्रो में यात्रा की थी. अब उसमें भी मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिलक वाहन से यात्रा करने का निर्णय लिया. सभी उच्च तकनीक से लैस महिन्द्रा कंपनी से बनी इस कार के फीचर हैं, एक बार की चार्जिंग में ये औसत 500 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय कर लेती है.

दिल्ली में मोहन यादव ने मेट्रो में किया सफर (ETV Bharat)

इस कार के टॉप मॉडल की कीमत करीबन 31 लाख 25 लाख है. इसमें आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ है, जिससे केबिन में भरपूर प्राकृतिक रोशनी आती है और यात्रियों को खुले आसमान का शानदान नजारा मिलता है. इसमें 360 डिग्री घूमने वाला कैमरा और कई दूसरे सुरक्षा फीचर्स होते हैं. इस गाड़ी में 79 किलोवॉट की लिथियम आयन बैटरी होती है, जो 20 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है. सिर्फ 6.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंच जाती है.

एक महीने में बचेगा 6 हजार लीटर डीजल

गाड़ियों की संख्या कम करने से डीजल-पेट्रोल की खपत में बड़ी कमी आएगी. स्टेट गैरेज के सूत्रों के मुताबिक अप्रैल 2026 में वीआईपी वाहनों में करीबन 24 हजार लीटर डीजल की खपत हुई थी, जो मई माह में घटकर 18 हजार लीटर रह गई है. इस तरह एक माह में करीबन 6 हजार लीटर डीजल की कमी आई है.

Last Updated : June 3, 2026 at 9:32 PM IST