ETV Bharat / state

शादी और सीएम मोहन यादव के बेटे बहु का हनीमून प्लान! नदी किनारे तस्वीरों ने खोला राज

शादी के बाद नई यात्रा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे और बहू. जानें हनीमून की जगह किस नदी के किनारे लगा रहे चक्कर.

CM SON DAUGHTER IN LAW PARIKRAMA
मोहन यादव के बेटे-बहू कर रहे नर्मदा परिक्रमा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 26, 2025 at 5:18 PM IST

|

Updated : December 26, 2025 at 5:26 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: शादी के बाद आमतौर पर नवविवाहित जोड़े हनीमून पर जाते हैं. जिसके लिए वे पहले से कोई टूरिस्ट प्लेस, बर्फीली वादियां या प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगहों का चुनाव करते हैं. हालांकि कई कपल ऐसे भी होते हैं, जो शादी के तुरंत बाद पहले किसी फेमस तीर्थ स्थान पर जाते हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे और बहू ने इन सबसे से हटकर अलग ही यात्रा पर निकले हैं. वे किसी हनीमून या धार्मिक स्थल पर नहीं बल्कि कुछ और बड़े काम पर निकले हैं. जानिए शादी के तुरंत बाद कहां पहुंचे डॉक्टर अभिमन्यु और इशिता यादव.

नर्मदा परिक्रमा पर CM के बेटे-बहू

शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल जहां हनीमून मनाने और दूसरी जगहों की खोज करते हैं. ऐसे में मोहन यादव के डॉक्टर बेटे और बहू सनातन धर्म को करीब से समझने निकले. जिसके लिए उन्होंने नर्मदा परिक्रमा करने का फैसला किया.

MP CM Son Abhimanyu NARMADA Yatra
15 दिनों में पूरी करेंगे नर्मदा परिक्रमा (ETV Bharat)

नवदंपति के साथ उनके परिवार के कई सदस्य जैसे बड़े भाई वैभव और उनकी पत्नी, बड़ी बहन और जीजाजी भी साथ में मौजूद हैं. यह यात्रा 22 दिसंबर से शुरू हुई है, जो 15 दिनों में पूरी होगी. विशेष वाहन से नर्मदा परिक्रमा पूरी करेंगे.

CM SON Daughter in Law PARIKRAMA
विशेष वाहन से पूरी करेंगे नर्मदा परिक्रमा (ETV Bharat)

नर्मदा परिक्रम से पहले डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता सिर पर कलश रखकर नंगे पैर ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर पहुंचे. इस दौरान अभिमन्यु ने सफेद कुर्ता-पायजामा और इशिता ने ऑफव्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी. इशिता ने सिर पर लाल रंग का जोड़ा भी रखा था.

Narmada Parikrama Significance
नर्मदा परिक्रमा से पहले पूजा पाठ (ETV Bharat)

सीएम के बेटे-बहू ने परिक्रमा शुरू करने से पहले ब्रह्मपुरी घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद नर्मदा परिक्रमा का संकल्प लिया. ब्राह्मणों को भोज कराया. इसके बाद सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिया.

Mohan Yadav SON NARMADA PARIKRAMA
ब्राह्मणों को भोज कराते अभिमन्यु और इशिता (ETV Bharat)

इस यात्रा को डॉ. अभिमन्यु ने धर्म यात्रा बताया है. उन्होंने बताया कि हमने इस यात्रा को श्रद्धा और भगवान पर छोड़ दिया है. मेरे संस्कार मुझे और मेरे परिवार को हमेशा धर्म से जोड़ते हैं.

Dr Abhimanyu Ishta Narmada Parkirma
नर्मदा परिक्रमा से पहले नवदंपति ने की नर्मदा पूजा (ETV Bharat)

बताते चलें 30 नवंबर को डॉ. अभिमन्यु और इशिता उज्जैन में ही विवाह बंधन में बंधे थे. उनकी शादी काफी चर्चाओं में रही थी. सीएम मोहन ने बेटे अभिमन्यु की शादी सामुहिक विवाह सम्मेलन से की थी.

MP CM SON ABHIMANYU NARMADA YATRA
नर्मदा पूजा के बाद अभिमन्यु इशिता की परिवार संग तस्वीर (ETV Bharat)

इस सम्मेलन में 21 जोड़ों ने सामुहिक विवाह किया था. शिप्रा नदी के तट पर संपन्न हुई इस शादी में VIP व्यवस्था नहीं थी. यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन ने गिफ्ट लेने से भी मना कर दिया था.

MOHAN YADAV SON NARMADA PARIKRAMA
सामुहिक विवाह में हुआ था अभिमन्यु इशिता का विवाह (ETV Bharat)

आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर नवदंपति नर्मदा परिक्रमा पर क्यों गए, इसका क्या महत्व है. बताते चलें मध्य प्रदेश में नर्मदा का बहुत महत्व है. नर्मदा एकमात्रा ऐसी नदी है, जो उल्टी दिशा में बहती है. इसका उद्गम स्थल अमरकंटक है, जहां से शुरू होकर गुजरात के खम्भात की खाड़ी में समा जाती हैं.

DR ABHIMANYU ISHTA NARMADA PARKIRMA
21 जोड़ों के साथ सीएम के बेटे बहू ने रचाई थी शादी (ETV Bharat)

माना जाता है कि नर्मदा परिक्रमा की यात्रा आत्म-बोध, शांति और भगवान से मिलाने की और ले जाती है. जो भोग और योग के बीच संतुलन बनाना सिखाती है. सदियों से साधना, तप, संयम और जीवन-दर्शन का प्रतीक मानी जाती है. नर्मदा परिक्रमा अलग-अलग तरह से होती है.

CM SON Daughter in Law PARIKRAMA
कलश को माथे से लगाते सीएम के बेटे (ETV Bharat)

इससे पहले कई बड़ी हस्तियां नर्मदा परिक्रमा कर चुकी हैं. साल 2017-18 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा की थी. जो 6 महीने में पूरी हुई थी.

MP CM Son Abhimanyu NARMADA Yatra
पति अभिमन्यु के पीछे चलतीं पत्नी डॉ इशिता (ETV Bharat)

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं. ईटीवी भारत संग बातचीत में उन्होंने नर्मदा परिक्रमा के अपने अनुभवों की साझा भी किया था.

अभिमन्यु और इशिता से पहले मंत्री प्रहलाद पटले की बेटी प्रतिज्ञा सिंह भी नर्मदा परिक्रमा पर निकलीं. वे 15 दिसंबर से 1330 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा के लिए पैदल निकली हैं.

Dr Abhimanyu Ishta Narmada Parkirma
सिर पर कलश लिए अभिमन्यु और साथ में पत्नी इशिता (ETV Bharat)

वहीं 24 दिसंबर 2025 को ओंकारेश्वर धाम में दर्शन करने आईं बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने हेलीकॉप्टर से नर्मदा परिक्रमा की.

Last Updated : December 26, 2025 at 5:26 PM IST