ETV Bharat / state

मोहन यादव ने CSP नेहा पच्चीसिया को किया सस्पेंड, कटनी से जुड़ा है जमीन विवाद का मामला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया को तुरंत सस्पेंड करने के दिए निर्देश, कटनी की CSP और दो अन्य पर जमीन धोखाधड़ी का आरोप. ब्रिजेंद्र पटेरिया की रिपोर्ट.

KATNI CSP NEHA PACHISIA SUSPEND
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 3:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. सीएम ने मामले में मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उधर सीएसपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीएसपी के कार्यालय को भी सीज कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री बोले पद का दुरुपयोग अस्वीकार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि "कानून व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी." उधर पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद नगर पुलिस अधीक्षक नेचा पच्चीसिया का कार्यालय भी सीज कर दिया है. ताकि जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेज, कार्यालय में उपलब्ध रिकॉर्ड के अलावा डिजिटल साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया जा सके. इससे आगे जांच में मदद मिल सकती है."

क्या है पूरा मामला

सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर हत्या के एक आरोपी को बचाने के लिए जमीन का सौदा करने से जुड़ा है. पुलिस अधिकारी पर आरोप लगा है कि हत्या के एक नामजद आरोपी रमेश लोधी को केस में बचाने के लिए उसकी जमीन का औने-पौने दामों में सौदा कराया. जमीन आरोपी रमेश लोधी के नाम दर्ज थी, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उस पर दबाव बनाकर कीमती जमीन को औने-पौने दामों पर दूसरे के नाम ट्रांसफर करा दी.

बताया जाता है कि जमीन ट्रांसफर कराई गई. उसकी कलेक्टर गाइडलाइन के हिसाब से कीमत 82.86 रुपए एकड़ थी, लेकिन इसकी रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख रुपए में एक अन्य व्यक्ति मारुफ अहमद हनीफ के नाम करा दी गई. गंभीर आरोपों के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आ गई. इसके बाद सीएसपी नेता पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनीफ के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया. पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है. इसमें पुलिस अधिकारी के लेन-देन से जुड़े तथयों को खंगाला जा रहा है.