ETV Bharat / state

मोहन यादव ने दी राहुल गांधी को सलाह, गलत बयानबाजी के लिए महाकाल से क्षमायाचना करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आरोपों की निंदा की. उन्होंने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले ट्रेल डील को समझ लें.

Mohan Yadav vs Rahul Gandhi
मोहन यादव ने दी राहुल गांधी को सलाह (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 6:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल के बाद सियासत गर्मा गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा "उन्हें महाकाल से क्षमायाचना करनी चाहिए. वह महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे फिजूल आरोप लगाने वाले राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें."

राजनीति चमकाने के चक्कर में राहुल की गलत बयानबाजी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा "राहुल गांधी ने अपनी राजनीति के चक्कर में कई हल्की बातें कही हैं. मैं उनसे उम्मीद करता हूं कि वे पहले अध्ययन कर लें, समझ लें. जिस तरह से झूठे आरोप उन्होंने लगाए हैं, ये नादानी साबित करता है. राहुल गांधी को पूर्व की कांग्रेस सरकार के काले कानूनों को भी याद करना चाहिए. देश की आजादी के बाद राहुल गांधी के पुरखों ने ही लंबे समय तक देश की सरकार चलाई है. लेकिन अब राहुल गांधी किसानों की आड़ लेकर राजनीति में अपनी संभावनाए देख रहे हैं."

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (ETV BHARAT)

कांग्रेस के शासन को भी याद करें राहुल गांधी

मोहन यादव ने कहा "मध्य प्रदेश वह स्थान है, जहां नदी जोड़ो अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा 90 फीसदी राशि दी गई. यूरोपियन यूनियन के साथ जुड़कर मध्य प्रदेश के 6 लाख किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने कपड़ा उद्योग को लेकर नया रास्ता खोला है. कांग्रेस सरकार में उद्योगों में ताले लगे हुए थे. पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी सरकारों के काले कानूनों को याद करना चाहिए. देश के किसान समझदार हैं. किसान जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में देश सुरक्षित हैं."

महाचौपाल में राहुल गांधी ने मोदी पर साधा था निशाना

मंगलवार को राजधानी भोपाल में हुई किसान महाचौपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि ट्रंप के दबाव में पीएम मोदी को ट्रेल डील पर समझौता करना पड़ा. कैबिनेट के किसी मंत्री को भरोसे में लिए बगैर ये ट्रेड डील की गई.

कैबिनेट की बगैर मंजूरी के ट्रेड डील

राहुल गांधी ने कहा "इसकी जानकारी न तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को लगी और न ही राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित अन्य किसी मंत्री को. अब हालात ये हैं कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी दबे स्वर में इस डील का विरोध कर रहे हैं. मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को आप हिंदुस्तान और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए."