बंपर पैदावार के लिए किसानों को मॉडर्न खेती की ट्रेनिंग, सूखी सीधी बुआई धान तकनीक की दी गई जानकारी
कवर्धा में किसानों को धान की मॉडर्न खेती की ट्रेनिंग दी गई है. इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में जिले के किसानों ने हिस्सा लिया.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 17, 2026 at 6:10 PM IST
कवर्धा: आज के दौर में खेती किसानी की चुनौती बढ़ती जा रही है. कम पैदावार की समस्या से किसान जूझ रहे हैं. इसे लेकर कवर्धा में किसानों को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया. यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति और किसान क्राफ्ट लिमिटेड ने आयोजित किया. कवर्धा जिले के अधिकांश किसान इस आयोजन में भाग लिए. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को धान की उन्नत खेती, कम पानी में अधिक उत्पादन लेने की तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों की विस्तार से जानकारी दी गई.
डायरेक्ट सीडिंग राइस की दी गई जानकारी
इस ट्रेनिंग में डायरेक्ट सीडिंग राइस की जानकारी दी गई है. यह सूखी सीधी बुआई धान तकनीक है. जिसे पानी और श्रम की बचत के साथ अधिक उत्पादन देने वाला बताया गया. विशेषज्ञों ने बताया कि देश के कई राज्यों में पानी की कमी को देखते हुए इस तकनीक को अपनाया जा रहा है, जिससे उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय में सुधार हुआ है.प्रोजेक्टर के माध्यम से पारंपरिक खेती और आधुनिक हाईटेक तकनीकों के बीच अंतर को सरल तरीके से समझाया गया। साथ ही किसानों को नई कृषि मशीनों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक तरीकों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई. किसान क्राफ्ट लिमिटेड के चेयरमैन रविंद्र अग्रवाल ने किसानों से सीधा संवाद कर अहम जानकारियां दी है.
डायरेक्ट सीडिंग राइस के बारे में जो किसानों को यहां बताया गया है. इस मेथड से किसानों की लागत में कमी आएगी. इसमें बुआई के दौरान मजदूरों की संख्या में कमी आएगी-भागवत चंद्राकर, किसान

किसान को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई है. डायरेक्ट सीलिंड राइस के बारे में इस ट्रेनिंग के दौरान बताया गया है- सोनी कुमार वर्मा, किसान
खेती में पानी की कमी हो रही है और किसानों की कमाई में कमी हो रही है. इसमें हमने किसानों को लो कॉस्ट में खेती करने की तकनीक के बारे में जानकारी दी है. भारत में प्रति एकड़ उपज की कमी है उसको बढ़ाने के लिए हमने डायरेक्ट सीडिंग राइस तकनीक के बारे में बताया है- रविन्द्र अग्रवाल, चेयरमैन, छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति किसान क्राफ्ट लिमिटेड
किसानों को आधुनिक खेती की मिली प्रेरणा
इस कार्यशाला के आयोजन से किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जानकारी हासिल हुई है. किसानों ने प्रशिक्षण में गहरी रुचि दिखाई और खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब भी किए. कार्यक्रम में किसान क्राफ्ट लिमिटेड के चेयरमैन रविंद्र अग्रवाल ने किसानों से सीधे संवाद किया और उन्हें आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया. इस पहल से किसानों में आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ी है. अब खेती किसानी में इसका असर दिखाई देगा.

