ETV Bharat / state

Mock Drill: दिल्ली–जयपुर हाइवे 48 पर बस और ट्रक की टक्कर, बचाव कार्य में जुटे राहतकर्मी

इस दौरान तीन फायर ब्रिगेड और करीब आधा दर्जन एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित समय में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए.

Extinguished a fire that broke out in a bus
बस में लगी आग को बुझाया (ETV Bharat Kotputli-Behror)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 3, 2026 at 8:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटपूतली-बहरोड़: जिले में शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मौलाहेड़ा पुलिया के पास बस और टैंकर की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं. यह दृश्य जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की ओर से मॉक ड्रिल के दौरान सामने आया.

कोटपूतली जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी विभाग समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई कर सकें. उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास से यह सुनिश्चित होता है कि दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा जैसी विकट परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किए जा सकें.

सड़क दुर्घटना की मॉक ड्रिल में जुटे राहतकर्मी, देखें वीडियो (ETV Bharat Kotputli-Behror)

पढ़ें: MOCK DRILL: झालावाड़ में 'टेरर अटैक', बच्चों को 'बंधक' बनाया...चार 'आतंकी' ढेर और एक को जिंदा पकड़ा

अचानक बड़ी संख्या में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंचते देख राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में भी उत्सुकता और चिंता का माहौल बन गया. कई लोग इसे वास्तविक हादसा समझकर मौके पर एकत्र हो गए. मॉक ड्रिल की निगरानी जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह और एसडीएम योगेश देवल ने की. उनके साथ प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

This bus caught fire following a collision
टक्कर से इस बस में लगी आग (ETV Bharat Kotputli-Behror)

पढ़ें: Mock Drill : भिवाड़ी जिला अस्पताल में आतंकवादी हमला, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई तत्परता

अभ्यास के दौरान तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और करीब आधा दर्जन एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित समय में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने टैंकर में लगी काल्पनिक आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया, जबकि चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन की टीमों ने घायलों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया. इस दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने और घटनास्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी प्रदर्शन किया.