फट गई मोबाइल फोन की बैट्री, हादसे में चली गई मासूम की जान
बच्चे के पिता ने बताया कि उनका 1 साल का बेटा मोबाइल फोन की पुरानी बैट्री से खेल रहा था, तभी वो फट गया.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 2, 2026 at 4:20 PM IST
सरगुजा: मोबाइल फोन की बैट्री फटने से 1 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. परिवार वालों ने बताया कि बच्चे को कहीं से फोन की बैट्री मिल गई थी और बच्चा उससे खेल रहा था. खेलने के दौरान ही अचानक बैट्री धमाके के साथ फट गई. हादसे में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. बैट्री फटने से बच्चे का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया. परिजन बच्चे को आनन फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए. डॉक्टरों ने तत्काल बच्चे को भर्ती किया और इलाज शुरू कर दिया. लेकिन गंभीर रुप से घायल बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिजनों में गम का माहौल है.
मोबाइल फोन की बैट्री फटने से बच्चे की मौत
बच्चे के पिता आदित्य सिंह ने बताया कि बच्चा अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर खेल रहा था. खेलते-खलते बच्चा कचरे के पास चला गया, जहां पर कचरे के ढेर में पुरानी बैट्री पड़ी थी. बच्चा पुरानी बैट्री को वहां से उठा लाया और उससे खेलने लगा. खेलने के दौरान ही बच्चे ने बैट्री को जलती हुई आग में डाल दिया. आग में डालते ही बैट्री धमाके के साथ फट गई. आग के करीब होने के चलते मासूम बच्चे का चेहरा और पेट बुरी तरह से झुलस गया.
मेरा बेटे को कचरे के ढेर में एक पुरानी बैट्री मिली थी. बच्चा उस बैट्री से खेल रहा था,उसने खेल खेल में ही बेट्री को आग में डाल दिया, जिससे बैट्री फट गई: डीके सिंह, मृतक बच्चे के पिता
बच्चा खेल रहा था तभी उसने बैट्री को आग में डाल दिया जिससे बैट्री तेज धमाके के साथ फट गई. बच्चा उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया: किसन, परिजन
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
परिजनों ने बताया की घटना के बाद बच्चे को पहले प्रेमनगर अस्पताल में ले गये, वहां मलहम पट्टी के करने के बाद सूरजपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया. वहां भी कुछ इलाज के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. आज सुबह 4 बचे के करीब बच्चे की मौत हो गई. अगर हम ई-वेस्ट का निपटारा तय मानकों के जरिए करते हैं तो इस तरह के हादसों से बच सकते हैं. इसके साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी हो सकती है. ई-कचरा नहीं सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी खतरनाक है.
चिरमिरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हसदेव नदी पर बनेगा पुल
गिरफ्तारी देने निकले बीजेपी विधायक राम कुमार टोप्पो ने लिया यू टर्न, बीच रास्ते से लौटे
विधायक राम कुमार की गिरफ्तारी की मांग, राज्य प्रशासनिक सेवा की कलम बंद हड़ताल शुरू

