ETV Bharat / state

बस्ती में परिवार पर भीड़ का हमला; आरोप-भगवा ध्वज लगाने पर मचाया तांडव

पुलिस ने 9 लोगों को नामजद करते हुए 55 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा.

बस्ती में मारपीट.
बस्ती में मारपीट. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 5:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेलवा मोहल्ले में उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक परिवार पर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया. परिवार का आरोप है कि भगवा झंडा लगाने पर आरोपियों ने हमला किया. जबकि पुलिस ने इससे इंकार किया है. आरोपी दूसरे समुदाय के हैं. इसमें महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को नामजद करते हुए 55 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है.

बस्ती में मारपीट. (Video Credit; ETV Bharat)

हमले में घायल अखिलेश यादव के अनुसार, उनके परिवार ने अपने घर की छत पर भगवा ध्वज लगाया था. आरोप है कि मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उसे तुरंत हटाने का दबाव बनाया. देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए और घर पर हमला बोल दिया.

इधर, मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. आरोप है कि पीड़ित परिवार को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. घर के भीतर सामान की तोड़फोड़ और लूटपाट के भी आरोप लगे हैं.

कुछ ही देर में विश्व हिंदू महासंघ और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसे सुनियोजित हमला करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सोमवार देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने पीड़ित अखिलेश यादव की शिकायत पर गंभीर धाराओं में 9 नामजद सहित 55 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें आरोपी अब्दुल्ला, तालिब, नोमान, फैजान, कल्लू, सद्दाम सहित अन्य लोग शामिल हैं. इसमें कुछ की गिरफ्तारी भी हो गई है.

डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज जांच जारी है. संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है. अब तक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ का अंत, फिर भी खौफ के साये में क्यों है उमेश पाल का परिवार?