ETV Bharat / state

विधायक सुरेश गुर्जर की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

बूंदी में कांग्रेस विधायक की तेज रफ्तार कार ने पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

BUNDI ACCIDENT
मौके पर इकट्ठा लोग और विधायक की कार (ETV Bharat Bundi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 21, 2026 at 1:32 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बूंदी: जिले के हिंडोली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बासनी के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा की मौत हो गई. झालावाड़ के खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी सवार 65 वर्षीय बाबू मोहन मीणा को टक्कर मार दी. बाबू मीणा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-52 जाम कर दिया और पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त विधायक कार में मौजूद थे, उनका ड्राइवर कार चला रहा था.

विधायक की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर: पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवनशी ने बताया कि हादसा हिंडोली क्षेत्र में पेंच की बावड़ी के आगे बासनी गणेशजी मंदिर के सामने हुआ. जानकारी के मुताबिक विधायक की स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार बासनी के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस उपाधीक्षक ने जानकारी दी कि बाबू मोहन मीणा के पिता गंगाराम मीणा भी पूर्व विधायक रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- डूंगरपुर सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे शिक्षक दंपती समेत तीन की मौत, 14 बच्चे हुए अनाथ

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत: पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल बाबू मोहन मीणा का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. बाबू सिंह मीणा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में परिजन, समर्थक और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल हंगामेदार हो गया और लोगों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

हाईवे पर लगा लंबा जाम: घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे-52 पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की. लोगों के विरोध प्रदर्शन और हाईवे पर जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. कई यात्री जाम में फंसे रहे.

इसे भी पढ़ें- बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

पुलिस अधिकारियों ने की समझाइश: सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और हिंडोली थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. हालात की गंभीरता को देखते हुए विधायक सुरेश गुर्जर को सुरक्षा की दृष्टि से हिंडोली थाने ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया. करीब ढाई घंटे की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटाया.

पुलिस ने विधायक की कार जब्त की: हिंडौली पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवनशी ने बताया कि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मौके का निरीक्षण किया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं. विधायक सुरेश गुर्जर का ड्राइवर वाहन चला रहा था. विधायक का वाहन जब्त कर लिया गया है और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.

विधायक सुरेश गुर्जर देंगे 5 लाख: घटना के बाद विधायक सुरेश गुर्जर ने अपने कोष से मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की. साथ ही राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि को भी जल्द जारी कराने का आश्वासन दिया गया. आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. इसके बाद यातायात सुचारु हो सका. हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- डूंगरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो पलटने से दो मासूम बच्चों की मौत, 8 लोग घायल