ETV Bharat / state

धनबाद की गलियों में भाजपा विधायक बेच रहे 'मिर्ची'! लोगों को पसंद आ रहा अनोखा अंदाज

धनबाद विधायक राज सिन्हा निकाय चुनाव में प्रचार को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं.

MLA Raj Sinha unique campaign
धनबाद विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 3:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: नगर निगम चुनाव में इस बार प्रचार का रंग कुछ अलग ही नजर आ रहा है. धनबाद विधायक राज सिन्हा चुनावी माहौल में पूरी तरह रंग गए हैं. भाजपा विधायक अनोखे ढंग से पार्टी समर्थित प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं. उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है और धनबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल धनबाद विधायक राज सिन्हा शहर की गलियों और चौराहों में “मिर्ची ले लो भाई-मिर्ची ले लो” कहते हुए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. उनका यह अंदाज लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं.

धनबाद विधायक राज सिन्हा का चुनाव प्रचार और बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

आपको बता दें कि धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा ने अपना समर्थन संजीव कुमार को दिया है. संजीव कुमार को चुनाव आयोग की ओर से “मिर्ची छाप” चुनाव चिन्ह मिला है. ऐसे में विधायक राज सिन्हा लोगों के बीच जाकर यह समझाने का काम कर रहे हैं कि इस बार निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का सिंबल “कमल” नहीं, बल्कि “मिर्ची” है. इस दौरान विधायक राज सिन्हा विकास कार्यों का जिक्र करते हुए लोगों से संजीव कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील भी कर रहे हैं. विधायक का कहना है कि यह अंदाज सिर्फ लोगों को जागरूक करने और चुनाव चिन्ह याद दिलाने के लिए अपनाया गया है.

MLA Raj Sinha unique campaign
चुनाव प्रचार के दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मैं हमेशा जनता के बीच रहता हूं. नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहा हूं. हंसी-ठिठोली के बीच यह वीडियो बनाया गया है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि लोग सही चुनाव चिन्ह पहचानें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें. इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित है, लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है.

MLA Raj Sinha unique campaign
चुनाव प्रचार के दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

निकाय चुनाव: राजनीतिक सरगर्मी के बीच गौण हुए स्थानीय मुद्दे, गैरदलीय आधार पर चुनाव महज औपचारिकता

गैर-दलीय चुनाव में दलीय दांव-पेंच, खूंटी बना सियासी अखाड़ा, दो पूर्व सीएम, सांसद और विधायक की प्रतिष्ठा दाव पर

झारखंड नगर चुनाव: ढोल-नगाड़ों की थाप पर सजी सियासत, देवघर में परंपरा के सुरों संग चुनावी बिगुल