ETV Bharat / state

योगेंद्र साव और निर्मला देवी की हिरासत पर विधायक जयराम महतो ने उठाए सवाल, बड़कागांव विधायक ने कह दी ये बात

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को हिरासत में लिए जाने पर विधायक जयराम महतो ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.

Jairam on Yogendra Sao Arresting
विधायक जयराम महतो. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 20, 2026 at 5:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध कर रहे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज है. इसका असर विधानसभा सत्र में भी देखने को मिला.

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने योगेंद्र-निर्मला का साथ दिया है और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए. वहीं बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने दोनों कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को प्रशासन के साथ मिलकर की गई झूठी गिरफ्तारी करार दिया है.

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो ने योगेंद्र साव और निर्मला देवी को हिरासत में लेने की घटना पर संवेदना जताते हुए कहा कि अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी और आज की कंपनियों में कोई अंतर नहीं है. सिर्फ नाम बदला है लेकिन कंपनियों का शोषण आज भी जारी है. जब पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी किस हाल में होंगे, यह समझा जा सकता है.

जेएलकेएम और भाजपा के विधायक का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

जमीन नहीं देने पर पुलिसिया जुल्मः जयराम महतो

जेएलकेएम के अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य भर में जमीन बचाने की लड़ाई चल रही है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां लोग अपनी जमीन नहीं दे रहे हैं, वहां-वहां लोग इसी तरह पुलिसिया जुल्म के शिकार हो रहे हैं.

जिला प्रशासन पर जयराम ने लगाए गंभीर आरोप

विधायक जयराम महतो ने कहा कि जिला प्रशासन के काम को हास्यास्पद कहा जाए या चिंता की बात. जिला प्रशासन ने अलग-अलग जिलों से लोगों को बुलाकर जनसुनवाई की थी और उस समय भी बड़कागांव के स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था. जिला प्रशासन आखिर एक कंपनी को इतना सहयोग क्यों कर रहा है, इसका जवाब देना चाहिए. जयराम महतो ने कहा कि सरकार के मुखिया को जमीन अधिग्रहण और विस्थापन को लेकर समस्याओं का हल निकालना चाहिए.

भाजपा ने गिरफ्तारी को राजनीतिक ड्रामा करार दिया

बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने योगेंद्र साव और निर्मला देवी की गिरफ्तारी को राजनीतिक ड्रामा करार देते हुए कहा कि इन लोगों ने आंदोलन को बेच दिया. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि जब जरूरत होती है तब ये लोग राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाने दिल्ली चले जाते हैं और अब यहां राजनीति करते हैं.

ये भी पढ़ें-

पूर्व विधायक योगेंद्र साव और निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस ने हजारीबाग प्रशासन पर उठाए सवाल

हजारीबाग में अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, खनन और ट्रांसपोर्ट ठप, कंपनी को करोड़ों का नुकसान

अपनी ही सरकार पर भड़के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बोले- जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाली सरकार रास्ते से भटकी