ETV Bharat / state

विधायक जयराम महतो का बड़ा आरोप, कहा-JLKM को टारगेट कर रहे हैं पूर्वी सिंहभूम के डीसी, जानें पूरा माजरा

विधायक जयराम महतो ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है.

Jairam Mahto On Ghatsila Election
विधायक जयराम महतो. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : October 31, 2025 at 8:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: घाटशिला उपचुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है. JLKM अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्वी सिंहभूम प्रशासन पर JLKM पार्टी को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.

नोटिस थमाने पर उठाए सवाल

धनबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में विधायक जयराम महतो ने कहा कि घाटशिला में जब भी JLKM के बैनर तले कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, पार्टी को तुरंत नोटिस थमा दिया जाता है. हाल ही में गाड़ी के बोनट पर चढ़कर रोड शो किए जाने पर भी पूर्वी सिंहभूम डीसी कार्यालय से नोटिस जारी कर दिया गया. उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

बयान देते विधायक जयराम महतो. (वीडियो-ईटीवी भारत)

JLKM को टारगेट करने का आरोप

जयराम महतो ने कहा कि बिहार में भी चुनाव हो रहे हैं, वहां ऐसी स्थिति नहीं दिख रही, लेकिन झारखंड में केवल और केवल JLKM को ही टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान पीएम मोदी से लेकर कई बड़े नेता खुली जीप में या फिर बोनट पर चढ़कर लोगों के बीच जाते हैं, लेकिन उनलोगों को नोटिस नहीं मिलता है. जबकि घाटशिला उपचुनाव में जेएलकेएम के साथ ऐसा किया जा रहा है.

डुमरी विधायक ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी लोगों के बीच ऐसे ही जाते हैं, लेकिन उन्हें पूर्वी सिंहभूम के डीसी कोई नोटिस नहीं भेजते हैं. उन्होंने कहा कि विपरीत दिशा में राजनीति करने के लिए उन्हें इस तरह से परेशान किया जा रहा है. सीधे-सीधे उन्होंने प्रशासन पर JLKM को टारगेट करने का आरोप लगाया है.

आपको बता दें कि डुमरी विधायक जयराम महतो अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह में शामिल होने धनबाद पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें-

मांदर की थाप पर कुड़माली में आंदोलनकारी महिलाओं ने गाया गीत, मांगा अधिकार, बोले जयराम - छले गए हम

जयराम महतो और बोकारो एसपी के बीच गोपनीय बातचीत का खुलासा, विधायक ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

घाटशिला उपचुनाव में जेएमएम प्रत्याशी को समर्थन देने की सीपीआई माले की घोषणा, दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर साधा निशाना