ETV Bharat / state

विधायक निधि में कमिशन का खेल ! सदाचार कमेटी के सामने पेश हुए तीनों विधायक, अब विधिक राय पर होगा काम

अब तक कमेटी दो बार आरोपी विधायकों को अपने सामने बुला चुकी है और मामले में पूछताछ के साथ तथ्यात्मक रिपोर्ट भी ली है.

विधानसभा में सदाचार कमेटी के सभापति कैलाश वर्मा
विधानसभा में सदाचार कमेटी के सभापति कैलाश वर्मा (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 6, 2026 at 3:46 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 4:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : विधायक निधि में कमीशन के कथित भ्रष्टाचार के मामले में तीनों विधायक मंगलवार को विधानसभा की सदाचार कमेटी की सामने दूसरी बार पेश हुए. तीनों विधायकों ने सदाचार कमेटी के सामने इस मामले में तमाम तथ्य सामने रखे. कमेटी ने सभी तथ्यों को रिकॉर्ड पर लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ी तो फिर से दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया जा सकता है. इसके साथ इस पूरे मामले में विधिक राय ली जाएगी. वहीं, सवाल के बदले घूस मामले में फंसे विधायक जयकृष्ण पटेल को 7 जनवरी को कमेटी ने तथ्यों के साथ बुलाया है.

विधिक राय पर होगा काम : विधानसभा में सदाचार कमेटी के सभापति कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा में सदाचार कमेटी की बैठक हुई. तीनों विधायक रितु बनावत, अनीता जाटव और रेवंत राम डांगा तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से सदाचार कमेटी के समक्ष दूसरी बार पेश हुए. सदाचार समिति के सभापति कैलाश वर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ती है तो फिर से तीनों विधायकों को सदाचार कमेटी पूछताछ करने के लिए बुला सकती है. इस मामले में अब विधिक राय भी ली जाएगी. अब तक कमेटी दो बार आरोपी विधायकों को अपने सामने बुला चुकी है और विधायक निधि में कमीशन के मामले में पूछताछ के साथ तथ्यात्मक रिपोर्ट भी ली है. सदाचार समिति भी अपने लेवल पर भी इस मामले में तथ्य जुटा रही है.

सदाचार कमेटी के सभापति ने दी जानकारी (ETV Bharat Jaipur)

पढ़ें. विधायक निधि में कमीशन मामला- मुख्य सचेतक गर्ग बोले- स्टिंग में सिर्फ बात हुई, लेन-देन नहीं

मामले की जांच सीबीआई हो : सदाचार समिति के सामने दूसरी बार पेश होने वाली निर्दलीय विधायक रितु बनावत ने बताया कि उन्होंने इस मामले से संबंधित तथ्य सदाचार कमेटी को सौंप दिए हैं. उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग रखी है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मैनिपुलेशन हुआ है, उसको भी सदाचार कमेटी के सामने रखा है. इस पूरे मामले में कोई भी तथ्य ऐसा नहीं है, जिससे किसी तरह का कोई आरोप साबित होता हो. किसी तरह की पैसे की लेनदेन की बात नहीं की है. बदनाम करने की कोशिश की गई है.

पढ़ें. विधायक निधि कथित भ्रष्टाचार मामला: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले, 'विधायक डांगा की रिपोर्ट से पार्टी संतुष्ट नहीं'

पटेल कल होंगे पेश : इधर, विधानसभा में सवाल के बदले घूस मामले में बीएपी विधायक जय कृष्णा पटेल को भी सदाचार कमेटी ने 7 जनवरी को सुबह अनुसंधान अधिकारी के साथ में तलब किया है. सभापति कैलाश वर्मा ने बताया कि इस मामले में पहले रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को दे दी थी, लेकिन फिर से जयकृष्ण पटेल ने समय मांगा तो दोबारा उनकी सुनवाई की जा रही है. विधानसभा का बजट सत्र भी 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. इस मामले की गूंज सदन में सुनाई दे सकती है. ऐसे में सदाचार कमेटी भी अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द विधानसभा अध्यक्ष को सौंप सकती है.

पढ़ें. रिश्वत प्रकरण में विधायक पटेल सहित चार के खिलाफ आरोप पत्र पेश

Last Updated : January 6, 2026 at 4:12 PM IST