ETV Bharat / state

भिलाई की सियासी गर्मी को विधायक देवेंद्र यादव ने बढ़ाया, 25 जनवरी को बड़े मार्च का ऐलान, गोडसे पर भी दिया बयान

भिलाई में बीएसपी के मुद्दों को लेकर एक बार फिर विधायक देवेंद्र यादव मोर्चा खोलने वाले हैं.इसके लिए तारीख तय कर दी गई है.

march against BSP management
भिलाई की सियासी गर्मी को देवेंद्र यादव ने बढ़ाया (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 4:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भिलाई : मौसम भले ही ठंड का है, लेकिन दुर्ग जिले के भिलाई में इन दिनों राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े कई मुद्दों को लेकर भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र यादव लगातार मुखर हैं. हाल ही में देवेंद्र यादव ने पांच दिनों का उपवास सत्याग्रह किया था, जिसमें सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण को रोकने, मैत्री बाग को निजी हाथों में न देने और रिटेंशन स्कीम को यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गई थीं. सत्याग्रह के दौरान इन मांगों पर सहमति बनने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक सेल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है.उन्होंने ऐलान किया कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा.


सेल प्रबंधन के खिलाफ निकाला जाएगा मार्च

देवेंद्र यादव ने कहा कि सेल बोर्ड का अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, इसलिए अब भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़े पूरे टाउनशिप क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा. उन्होंने ऐलान किया कि 25 जनवरी को इन सभी मांगों को लेकर भिलाई में बड़ा मार्च निकाला जाएगा.

भिलाई की सियासी गर्मी को विधायक देवेंद्र यादव ने बढ़ाया (Etv Bharat)

प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, फैसला करने की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन वे जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह जनता के हित और आवाज की लड़ाई है. टाउनशिप से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों का जल्द समाधान होना चाहिए - देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक


निर्यात टैक्स को बताया अवैध वसूली

निर्यात कर को लेकर भी देवेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अलग-अलग तरीकों से टैक्स वसूली कर जनता और उद्योगपतियों से पैसा छीनना ठीक नहीं है. उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.कथावाचक युवराज पांडे पर हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की शान हैं, पूरे देश में प्रसिद्ध हैं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पा रही है, जबकि बाहर से आने वाले कथावाचकों को चार्टर्ड प्लेन और पुलिस सुरक्षा मिलती है.



नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी कहने पर आपत्ति

इसके साथ ही देवेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा और उनके मंत्री के नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी कहे जाने वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. विधायक ने गृहमंत्री से इस पर स्पष्ट जवाब मांगा. कुल मिलाकर भिलाई में राजनीति तेज होती जा रही है और आने वाले दिनों में यह और गर्माने के संकेत हैं.

छत्तीसगढ़ के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,बम स्क्वॉड दस्ता तैनात

छत्तीसगढ़ की सियासत बनी बॉलीवुड: 'कल की बात पुरानी vs 'जितनी चाबी भरी राम ने'

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा माह 2026, उच्चस्तरीय बैठकों में बनी हादसों और मृत्यु दर में कमी लाने की कार्ययोजना