ETV Bharat / state

पंडरिया में विधायक बोहरा ने किया 3 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 4 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी सड़कें

गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंचाने के उद्देश्य से भूमिपूजन किया गया. बगदई से कौड़िया, बनिया से कारेसरा और गांगीबहरा से हथलेवा तक सड़क निर्माण होगा.

Road Construction in Pandaria
पंडरिया में विधायक बोहरा ने किया 3 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 3, 2026 at 7:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को 3 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया. विधायक भावना बोहरा भूमिपूजन कार्य़क्रम में शामिल हुईं और क्षेत्रवासियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपए की लागत से ये 3 सड़कें बनेंगी.

Road Construction in Pandaria
गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंचाने के उद्देश्य से भूमिपूजन किया गया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

गांव-गांव तक पक्की सड़क बनाने की तैयारी: विधायक बोहरा ने कहा कि जल्द ही यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा. गांव-गांव तक पक्की सड़क, बिजली एवं शुद्ध पानी की पर्याप्त आपूर्ति, विकास और अधोसंरचना निर्माण कार्यों से क्षेत्र की आर्थिक प्रगति होगी.

इन 3 सड़कों का होगा निर्माण

  • 1 करोड़ 83 लाख 95 हजार की लागत से बगदई से कौड़िया सड़क
  • 1 करोड़ 57 लाख 44 हजार की लागत से बनिया से कारेसरा मार्ग
  • 1 करोड़ 44 लाख 87 हजार की लागत से गांगीबहरा से हथलेवा सड़क निर्माण

डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ जनाकांक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्ध है, सुदृढ़ सड़कें न केवल आवागमन को सरल बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा देगी. हमारा यही प्रयास है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और क्षेत्र की प्रगति हो- पंडरिया विधायक भावना बोहरा

Road Construction in Pandaria
विधायक बोहरा ने कहा कि जल्द ही यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सिंचाई व्यवस्था पर भी फोकस: भावना बोहरा ने कहा कि महिला, युवा, किसान और हर समाज एवं वर्ग के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर पंडरिया की प्रगति में अपनी सक्रीय सहभागिता निभा रहे हैं. विकास कार्यों के साथ ही किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी.

Road Construction in Pandaria
4 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी सड़कें (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

16 सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत: विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवागम सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास हो रहें हैं. हाल ही में 16 सड़कों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 54 लाख रु. से अधिक और बजट 2024-25 में स्वीकृत 3 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 7 करोड़ 43 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति मिली है.

पंडरिया में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन, विधायक भावना वोहरा ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि
पंडरिया विधानसभा में गुरु घासीदास बाबा जयंती पर कार्यक्रम, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा-युगद्रष्टा थे बाबा
जर्जर सड़क और अव्यवस्थित यातायात का विरोध, कांग्रेस का चक्काजाम, एडका मोड़ चौक पर घंटों ठप रहा आवागमन