ETV Bharat / state

मल्टीनेशनल कंपनी के बाद वार्ड पार्षद, सबसे शिक्षित पार्षद के रूप में बनाई पहचान! जानें, कौन हैं ये

हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 22 से मिताली रश्मि विजयी हुईं हैं.

Mithali Rashmi won from ward number 22 in municipal election in Hazaribag
हजारीबाग नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 22 से मिताली रश्मि विजय (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 6:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: शहर में नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 22 से मिताली रश्मि विजयी हुई हैं. अपनी जीत से उत्साहित मिताली ने ईटीवी भारत के साथ खास बातचीत करते हुए अपनी खुशी को साझा किया. साथ ही भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की.

इकोनॉमिक्स में झारखंड टॉपर और एमबीए करने वाली मिताली रश्मि को मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने का अनुभव है. जो अब यह चुनाव जीतने के बाद वार्ड पार्षद कहलाएंगी. बेहतर शिक्षा और ह्यूमन रिसोर्स में काम करने वाली मिताली चाहती हैं कि अन्य पार्षदों का सहयोग मिले तो डिप्टी मेयर बने ताकि काम करने का दायरा बड़े. उनका जो अनुभव है इसका लाभ नगर निगम क्षेत्र के लोगों को मिले.

निकाय चुनाव में विजयी होने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि नौकरी करने का अलग अनुभव होता है लगभग 13 सालों तक महानगरों में नौकरी की. चुनाव लड़ने का अनुभव अनोखा होता है. हर घर में जाकर अपने पक्ष में मतदान करने का अपील करना. लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना था. इसका लाभ लिया हुआ कि लोगों का सहयोग मिला और वोटिंग ग्राफ भी बड़ा.

ईटीवी भारत के साथ नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मिताली रश्मि की खास बातचीत (ETV Bharat)

'यह जीत उम्मीद और विश्वास की'

इस जीत के बाद इन्होंने कहा कि यह जीत उम्मीद और विश्वास की है. जीत के बाद जिम्मेदारी बड़ी है. क्षेत्र का विकास हो, सरकारी योजना का लाभ हर एक व्यक्ति को मिले और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा. इन्होंने समस्त वार्ड वासियों का आभार जताया है कि पहली बार चुनाव लड़ा और चुनाव में विजय हासिल की है. जो लोगों के प्यार को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद पर सबरी पाल की जीत, झामुमो समर्थित प्रत्याशी सेलिना को 2353 वोटों से हराया

इसे भी पढ़ें- नंगे पांव चुनाव में की तपस्या, मतदाताओंं ने सोनी को दिया आशीर्वाद!

इसे भी पढ़ें- झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी, राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे!