ETV Bharat / state

मिशन वात्सल्य योजना की निकली बंपर वैकेंसी, पांचवीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका

मिशन वात्सल्य योजना के तहत जांजगीर चांपा में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं.पदों के लिए आवेदन कोरियर या पोस्ट से भेजने हैं.

MISSION VATSALYA YOJANA VACANCY
मिशन वात्सल्य योजना के निकली बंपर वैकेंसी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 2, 2026 at 12:10 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 1:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर-चांपा : भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग से स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में संविदा पदों पर भर्ती निकली है.इस भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए जा रहे हैं. पहले पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी निर्धारित थी.लेकिन पात्र आवेदन नहीं मिलने के कारण अब फिर से 16 मार्च 2026 तक आवेदन मंगवाए गए हैं.

कहां भेजने हैं आवेदन ?

आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के कार्यालय पते पर स्पीड पोस्ट,रजिस्टर्ड डाक,कोरियर के माध्यम से मंगवाएं गए हैं.निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट https://janjgirchampa.gov.in या कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है.

आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- भर्ती से जुड़ी जानकारी

रिक्त पदों का विवरण

क्र.पदनामपद संख्यामासिक वेतन (रु.)
1परामर्शदाता01₹23,170
2पैरामेडिकल स्टॉफ01₹11,916
3पीटी अनुदेशक सह योग शिक्षक01₹10,000
4एजुकेटर01₹10,000
5आर्ट एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक01₹10,000
6हाउस कीपर01₹7,944

🎓 शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

1-परामर्शदाता

  • समाजकार्य,समाजशास्त्र,मनोविज्ञान,जनस्वास्थ्य, काउंसलिंग में स्नातक काउंसलिंग एवं संचार में पीजी डिप्लोमा
  • 01 वर्ष का अनुभव (सरकार,NGO – महिला एवं बाल विकास क्षेत्र)
  • कंप्यूटर ज्ञान (MS Office)
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

2- पैरामेडिकल स्टॉफ

  • ANM, MPW,मान्यता प्राप्त नर्सिंग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
  • 02 वर्ष का अनुभव (शासकीय,अर्द्धशासकीय,निजी चिकित्सालय)
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

3-पीटी अनुदेशक सह योग शिक्षक

  • 12वीं उत्तीर्ण + योग डिग्री,डिप्लोमा/बीपीएड
  • 01 वर्ष का अनुभव (PT,योग प्रशिक्षक)
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

4-एजुकेटर

  • स्नातक + B.Ed.
  • 02 वर्ष का अनुभव (शिक्षक,एजुकेटर)
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

5-आर्ट एवं क्राफ्ट सह संगीत शिक्षक

  • 12वीं उत्तीर्ण
  • 02 वर्ष का अनुभव (कला,क्राफ्ट,संगीत शिक्षक)
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

6-हाउस कीपर

  • न्यूनतम 5वीं उत्तीर्ण
  • 02 वर्ष का अनुभव (चतुर्थ श्रेणी कार्य)
  • आयु प्रमाण हेतु जन्म प्रमाण पत्र,5वीं की अंकसूची

इसके अलावा आयु सीमा, निवास और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों का होना भी जरुरी है.

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 की स्थिति में)

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग हेतु छूट राज्य शासन के नियमानुसार
  • अधिकतम आयु (सभी छूट सहित): 45 वर्ष

निवास

अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है.


आरक्षण

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा (SC/ST/OBC आरक्षण) अधिनियम, 1994 के अनुसार
  • स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य


आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

5000 पदों पर भर्ती, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ी भर्ती पर बोले सीएम साय , पांच हजार टीचर्स को मिलेगी नौकरी, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बेमेतरा में दसवीं पास फर्जी आईएएस गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर करता था ठगी

Last Updated : March 2, 2026 at 1:08 PM IST