ETV Bharat / state

मिशन 2026, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहे कदम, साल 2025 में मिली बड़ी कामयाबी

साल 2025 पुलिस प्रशासन के लिए ऐतिहासिक रहा. बड़े कैडर मुख्यधारा में शामिल हुए.

Naxal free Chhattisgarh
साल 2025 में मिली बड़ी कामयाबी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 2:00 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 2:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: साल 2025 दंतेवाड़ा पुलिस प्रशासन के लिए नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बेहद सफल और उपलब्धियों से भरा साल रहा. बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया. खास बात यह रही कि आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के बड़े कैडर भी शामिल रहे.

साल 2025 की कामयाबी

⦁ 272 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया.

⦁ सरेंडर माओवादियों पर कुल 2 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

साल 2025 में मिली बड़ी कामयाबी (ETV Bharat)

साल 2024 के आंकड़े

⦁ 2024 में कुल 234 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था.

⦁ सरेंडर माओवादियों पर 90 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

साल 2025 में महत्वपूर्ण उपलब्धि

साल 2025 में न केवल आत्मसमर्पण करने वालों की संख्या बढ़ी बल्कि संगठन के शीर्ष और सक्रिय कैडर भी पुलिस के सामने आए.

आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास पर विशेष जोर

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं. पुलिस का मानना है कि पुनर्वास नीति भविष्य में अन्य नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करेगी.

⦁ सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों के बैंक खाते खुलवाए गए.

⦁ कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.

⦁ राशन कार्ड तैयार कराए गए.

⦁ दैनिक आवागमन के लिए बस पास भी जारी किए गए.

नक्सल संगठन को बड़ा झटका

साल 2025 में UAPA और अन्य प्रकरणों के तहत कुल 35 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इन गिरफ्तारियों से नक्सल संगठनों की गतिविधियों और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बड़ा झटका लगा है.

मुठभेड़ों में 4 नक्सली ढेर

साल 2025 में दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया. इन सभी नक्सलियों पर 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

DRG और संयुक्त अभियानों की अहम भूमिका

साल 2025 में नक्सल विरोधी अभियानों में DRG दंतेवाड़ा की अहम भूमिका रही.

⦁ DRG दंतेवाड़ा के 03 स्वतंत्र नक्सल विरोधी अभियान

⦁ DRG-CRPF के 10 संयुक्त अभियान

⦁ DRG दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और बस्तर के साथ 40 संयुक्त अभियान चलाए गए.

जवानों को मिले बड़े सम्मान

दंतेवाड़ा पुलिस के जवानों और अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान भी मिले. यह सम्मान न सिर्फ जवानों का मनोबल बढ़ाने वाला है, सुरक्षा बलों को हौसला बढ़ाने वाला है.

⦁ 4 जवानों को पुलिस पदक (PMG)

⦁ 51 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

⦁ 8 जवानों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक

⦁ 40 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में बड़ी सफलता

DRG दंतेवाड़ा ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट और अन्य बड़े अभियानों के जरिए नक्सल संगठन को गहरी चोट पहुंचाई. इन अभियानों में बसवराजू (प्रतिबंधित CPI (माओवादी) का जनरल सेक्रेटरी), गौतम सहित CCM, PLGA, DVCM, ACM और अन्य बड़े कैडर को न्यूट्रलाइज किया गया. यह नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है.

अपराध भी कम दर्ज हुए

नक्सल विरोधी सफलता का असर जिले की कानून-व्यवस्था पर भी देखने को मिला. साल 2025 में दंतेवाड़ा जिले के 12 थानों में कुल 491 अपराध दर्ज किए गए. पिछले वर्षों की तुलना में अपराध दर में कमी दर्ज की गई.

दुर्लभ ब्लैक कैप्ड किंगफिशर बारनवापारा अभयारण्य में हुआ कैप्चर

जादू टोने के शक में नारायणपुर में महिला की हत्या, थाना सोनपुर ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

साल के आखिरी तीन दिन सरकारी कामकाज ठप, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दी ये चेतावनी

Last Updated : January 1, 2026 at 2:09 PM IST