ETV Bharat / state

लापता बच्चे का शव कुआं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका!

पलामू में एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. वो बच्चा पिछले तीन दिन से लापता था.

missing child dead body recovered from well in Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 4, 2026 at 10:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में पड़वा थाना क्षेत्र के पड़वा में 1 जनवरी से लापता एक दो वर्ष के बच्चे का शव कुआं से बरामद किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है.

जिस कुआं से बच्चे का शव बरामद हुआ है. वह बच्चे के घर के पिछले हिस्से में कुछ सौ मीटर की दूरी पर है. कुआं चारों तरफ से झाड़ियां से गिरा हुआ है. कुआं तक आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता है. पूरे मामले में परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है.

पड़वा के रहने वाले प्रदीप कुमार मेहता का इकलौता पुत्र अंकुश राज 1 जनवरी से लापता था. वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और अचानक लापता हो गया था. परिजनों पूरे मामले में स्थानीय थाना को भी लापता होने की जानकारी दी. पुलिस अपने स्तर से भी खोजबीन कर रही थी.

रविवार को एक महिला कुआं के पास में गई और देखा कि एक बच्चे का शव पानी में है. महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद अन्य ग्रामीण जमा हुए और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे के शव को बाहर निकला जिसकी पहचान अंकुश राज के रूप में हुई. परिजनों ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है.

इस मामले को लेकर पड़वा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि कुआं से एक बच्चे का शव मिला है, जिसकी पहचान तीन से लापता बच्चे के रूप में हुई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस ने कुएं के पानी का सैंपल भी लिया है.

इसे भी पढे़ं- रहस्मय तरीके से लापता हुए दो मासूम, घर से बिस्किट खरीदने निकले थे भाई-बहन!

इसे भी पढे़ं- दुमका में बालक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद, 10 दिन से था लापता

इसे भी पढे़ं- कोडरमा में नदी किनारे से बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद, 13 दिसंबर से था लापता