सिरोही में बदमाशों का उत्पात, वाहनों में तोड़फोड़...दो युवक घायल
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने शराब के नशे में वाहनों में तोड़फोड़ की.

Published : June 13, 2026 at 5:07 PM IST
सिरोही: जिले के रोहिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में स्वरूपगंज-कोटड़ा रोड स्थित गोपाला बेड़ा के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. बदमाशों ने चालकों को निशाना बनाया और 4 से 5 वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. मारपीट एवं तोड़फोड़ में दो युवक घायल हो गए. अचानक हुई घटना से वाहन चालकों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. बदमाश शराब के नशे में बजाए गए.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.
रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोपाला बेड़ा के पास घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने शराब के नशे में वाहनों में तोड़फोड़ की. लूटपाट जैसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हमले में स्वरूपगंज निवासी बिजोन पुत्र विनोद कुमार और बोरूबुज निवासी भूपेंद्र पुत्र मानाराम घायल हो गए. इन्हें स्वरूपगंज अस्पताल में भर्ती कराया है.
पढ़ें:उदयपुर में बदमाशों का उत्पात: कारों के कांच तोड़े, पुलिस के पीछा करने पर तालाब में कूदकर फरार
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग: रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की.
पढ़ें:जोधपुर में होटल पर जेसीबी से तोड़फोड़, बदमाशों ने ग्राहकों को पीटा

