ETV Bharat / state

चूरू में होटल में घुसकर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, होटल कारोबारी की मौत

प्रारंभिक पड़ताल में शराब कारोबार को लेकर विवाद होना सामने आया है.

होटल में घुसकर फायरिंग
होटल में घुसकर फायरिंग (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 3, 2026 at 9:26 AM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 10:11 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू : बीदासर कस्बे में सांडवा रोड स्थित होटल द रॉयल ट्रीट पर देर रात फायरिंग की वारदात सामने आई है. देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग की वारदात में होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हो गई जबकि 3 लोग फायरिंग की वारदात में घायल हो गए. त्योहार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात से कस्बे के लोग दहशत में हैं. वारदात की सूचना मिलते ही बीदासर पुलिस और चूरू एसपी जय यादव देर रात मौके पर पहुंचे और घायलों को सुजानगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया.

एसपी जय यादव ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में शराब कारोबार को लेकर विवाद होना सामने आया है. मनीराम शराब व होटल कारोबार से जुड़ा हुआ था और इनकी शराब कारोबार से जुड़े दूसरे ग्रुप से आपसी रंजिश चल रही थी. सोमवार को एक गाड़ी में तीन हमलावर आए और होटल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की. वारदात के बाद मौके पर पहुंची बीदासर पुलिस को खाली कारतूस भी मिले हैं. फायरिंग की वारदात में भीखाराम पुत्र नर्साराम जाट, श्रवण पुत्र मोतीराम जाट, प्रभुराम पुत्र हड़मानाराम कुम्हार निवासी दडीबा घायल हो गए, जिनको सुजानगढ़ में उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया.

एसपी जय यादव (ETV Bharat Churu)

पढ़ें. धौलपुर: त्यागी छात्रावास के सामने फायरिंग मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने होटल को सील कर दिया है. हमलावरों की पहचान करने में पुलिस टीम जुट गई है. पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में घटना के बाद रवाना कर दी गई है. घटना का पूरा खुलासा एफआईआर दर्ज होने के बाद और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा. फिलहाल सुजानगढ़ बगड़िया अस्पताल में पुलिस ने भारी जाप्ता तैनात कर दिया है. सीसीटीवी खंगालने पर एक बदमाश की पहचान राजूराम नेहरा के रूप में हुई है, बाकि अन्य की भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Last Updated : March 3, 2026 at 10:11 AM IST