ETV Bharat / state

बिहार में 50 लाख की लूट, पुल पर घेरकर वारदात.. पिस्टल की बट से व्यवसायी का सिर फोड़ा

बिहार में पुलिस थाना से महज 20 मीटर दूर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को रोका फिर 50 लाख का बैग लूटकर फरार हो गए. पढ़िए

Jamui loot
जमुई में स्वर्ण व्यवसायी से लूट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 10, 2026 at 12:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई: बिहार के जमुई जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शुक्रवार रात मलयपुर थाना से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के लोहा पुल के पास सात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने थोक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 50 लाख रुपये की नकदी लूट ली. इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जमुई में स्वर्ण व्यवसायी से 50 लाख की लूट : घायल व्यवसायी की पहचान जमुई शहर के पुरानी बाजार निवासी 35 वर्षीय विक्रम कुमार उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है. विक्रम सोनी थोक स्तर पर सोना-चांदी का कारोबार करते हैं. सोना-चांदी की खरीदारी करने उन्हें कोलकाता जाना था. इसी दौरान शुक्रवार रात बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे. जहां से उन्हें कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी. जैसे ही उनकी बाइक लोहा पुल के पास पहुंची, दो बाइकों पर सवार 6 और एक ऑटो से निकलकर अपराधी ने उन्हें घेर लिया.

जमुई में स्वर्ण व्यवसायी से लूट (ETV Bharat)

पुल पर घेरकर वारदात, बैग लेकर हुए फरार : अपराधियों ने व्यवसायी को चारों ओर से घेर लिया और हथियार के बल पर उनके पास मौजूद नकदी लूटनी शुरू कर दी. जब विक्रम सोनी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर हथियार के बट से जोरदार प्रहार किया. इस हमले से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी धमकियां देते हुए क्यूल की ओर फरार हो गए.

पुलिस ने किया रेस्क्यू : घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ सहित अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया.

jamui 50 lakh loot
पिस्टल की बट से जमकर पीटा (ETV Bharat)

एसपी ने गठित की विशेष जांच टीम: एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा.

Jamui loot
7 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम (ETV Bharat)

"मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."- विश्वजीत दयाल, एसपी, जमुई

इलाके में फैली दहशत, कारोबारियों में आक्रोश : इस घटना के बाद जमुई के पुरानी बाजार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय कारोबारी और नागरिक पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. थाने से इतनी कम दूरी पर इतनी बड़ी वारदात होने से लोगों में आक्रोश और भय व्याप्त है.

ये भी पढ़ें : '1 करोड़ दो, नहीं तो बीवी गई', बिहार में न्यूरोसर्जन से मांगी रंगदारी.. दो राज्यों से आया कॉल

ये भी पढ़ें : बिहार में जरा संभलकर रहें, दिनदहाड़े पुलिस की भेष में डकैत आकर वारदात को दे रहे अंजाम