ETV Bharat / state

कानपुर में दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

इस जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं.

KANPUR NEWS
रावतपुर थाना (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 11:43 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर दबंगों ने एक युवक और उसकी बुजुर्ग मां पर जानलेवा हमला किया, जिसमें मां-बेटा गंभीर रूप में घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, रावतपुर गांव निवासी अमित कठेरिया सोमवार की देर रात अपने घर के बाहर बैठे थे. इसी दौरान इलाके के ही ऋषि कठेरिया अपने करीब 6 साथियों के साथ वहां पहुंचे ही अमित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया.

अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर अमित की बुजुर्ग मां बीच-बचाव करने के लिए बाहर दौड़ीं.

दबंगों ने बीच-बचाव करने आई अमित की बुजुर्ग मां को भी नहीं बख्शा. हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जाते-जाते घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़ फोड़ कर दिया.

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

थाना प्रभारी कमलेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: कानपुर की अनूठी परंपरा; होली पर आठ दिनों तक बंद रहता है थोक बाजार

यह भी पढ़ें: कानपुर में देवर के साथ मिलकर पत्नी ने रेता पति का गला; मरा समझकर हुए फरार