ETV Bharat / state

मामूली बात पर युवकों ने दिखाई दबंगई, घर में घुसकर परिवार को लाठी डंडों से पीटा, CCTV वीडियो आया सामने

देहरादून में मामूली विवाद पर बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा. पुलिस ने 6 नामजद मुकदमा दर्ज किया.

Breaking into house and assaulting
घर में घुसकर परिवार को लाठी डंडों से पीटा (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 21, 2026 at 12:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अजबपुर खुर्द स्थित गणेश विहार में घर के सामने खड़ी स्कूटी को 'हटाना' कहना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद युवक अपने साथियों के साथ 14 फरवरी की रात घर में घुस आया और लाठी-डंडों से दूसरे परिवार पर हमला कर दिया. इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और परिवार के दो लोगों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 18 फरवरी को 6 नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं मारपीट का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, देहरादून के गणेश विहार अजबपुर खुर्द निवासी अमित चौहान ने 15 फरवरी की सुबह शिकायत दी कि 14 फरवरी की रात को पीड़ित के गेट के सामने शीतला निवासी समीर नाम के युवक ने अपना स्कूटर लगाकर रास्ता अवरुद्व किया था. जब समीर से अमित के भाई रविंद्र रावत ने स्कूटी हटाने को कहा गया तो समीर ने अभद्र भाषा और गाली गलौज की गई. उसके थोड़ी देर बाद समीर उसका भाई साहिल, शिवम, वंशु कटारिया, दीपक निशाद और उसका बड़ा भाई कुल मिलाकर 20 लोगों के द्वारा घर के अंदर आकर अमित चौहान और उनके भाई रवींद्र रावत और घर पर आए मेहमान आशीष कंडवाल पर जानलेवा हमला किया.

मामूली बात पर युवकों ने दिखाई दबंगई (VIDEO-ETV Bharat)

मौके पर पीड़ित के 80 वर्षीय बुजुर्ग पिताजी भी मौजूद थे, जो घटना से बेहद डर गए और हमलावरों को समझाते रहे. लेकिन फिर भी हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की. इस हमले में अमित चौहान को गंभीर चोट आई और उसका पैर फैक्चर हो गया. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद 18 फरवरी को हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. वहीं अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने की पुष्टि हो रही है.

शहर के थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि, पीड़ित अमित चौहान की शिकायत के आधार पर समीर, साहिल, शिवम, वंशु कटारिया, दीपक निषाद और उसका बड़े भाई समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस का दावा है कि घटना शामिल आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: