ETV Bharat / state

Promising Students; मिर्जापुर की छात्राओं ने बनाया खास ब्रेसलेट, मुसीबत में परिजनों और पुलिस को कर देगा अलर्ट

स्वामी विवेकानंद स्कूल चक चड़िया कछवा की चार छात्राओं ने स्मार्ट वीमेन सेफ्टी ब्रेसलेट तैयार किया है.

स्मार्ट वीमेन सेफ्टी ब्रेसलेट तैयार करने वाली छात्राएं.
स्मार्ट वीमेन सेफ्टी ब्रेसलेट तैयार करने वाली छात्राएं. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 3:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर : स्वामी विवेकानंद स्कूल चक चड़िया कछवा की चार छात्राओं ने युवतियों और महिलाओं की सेफ्टी के लिए खास ब्रेसलेट तैयार किया है. यह ब्रेसलेट युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी के दौरान बचाव में मदद करेगा. ब्रेसलेट में लगा खास बटन टच करते ही पीड़िता की लोकेशन परिजनों और पुलिस के पास ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ पहुंच जाएगी.

मिर्जापुर की छात्राओं ने बनाया स्मार्ट वीमेन सेफ्टी ब्रेसलेट. देखें खबर (Video Credit : ETV Bharat)

स्वामी विवेकानंद स्कूल चक चड़िया कछवा के प्रिंसिपल ऋषि कांत उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय की चार छात्राओं सृष्टि तिवारी, याजशवि, तृषा मिश्रा और मुस्कान ने इस ब्रेसलेट को तैयार किया है. छात्राएं प्रोजेक्ट का नाम स्मार्ट वीमेन सेफ्टी ब्रेसलेट दिया है. यह ब्रेसलेट महिलाओं को अपराध से बचाने में मदद करेगा. इस डिवाइस की खासियत है कि यह किसी भी मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकता है. इसमें लगा बटन दबाने पर इसमें पहले से फीड चार से पांच नंबरों पर कॉल के साथ लोकेशन और ऑडियो रिकार्डिंग पहुंच जाएगी.

प्रिंसिपल ऋषि कांत उपाध्याय के मुताबिक स्नार्ट ब्रेसलेट को बनाने में लगभग 30 हजार रुपये का खर्च हुए और 20 दिनों का समय लगा है. ब्रेसलेट में ब्लूटूथ नैनो मॉड्यूल, ब्लू रेड लाइट, एसडी कार्ड, बैटरी, माइक्रोफोन आदि का इस्तेमाल हुआ है. टीम लीडर सृष्टि का कहना है कि यह डिवाइस खासतौर पर महिलाओं-लड़कियों और बच्चों के साथ हो रहे अपराध को देखते हुए तैयार की गई है. मुसीबत की दशा में एक बटन दबाने से परिजनों और पुलिस के पास लोकेशन और ऑडियो रिकॉर्डिंग पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें : अंगूठी और ब्रेसलेट से होगी बेटियों की हिफाजत, शोहदों को लगेगा जोर का झटका

यह भी पढ़ें : इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाया 'सोशल डिस्टेंसिंग डिवाइस', नजदीक आने पर मारेगा करंट