मिर्जापुर: सिटी ब्लॉक में बरामदे में खड़ी बाइक देख लेडी BDO पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, देखें वीडियो
मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बरामदे में खड़ी बाइकें देखकर बीडीओ पर भड़क गए. इसका वीडियो सामने आया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 8, 2026 at 10:20 PM IST
मिर्जापुर: मिर्जापुर जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यक्रम स्थल के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक देख कर बीडीओ पर भड़क गये. कहा देखो मीटिंग चल रही है जनता के लिए जनता दिखाई नहीं देती आप लोगों को. मंत्री के नाराजगी के बाद बरामदे से मोटर साइकिलों को हटावाया गया.
इसका वाकये का वीडियो सामने आया है. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यों में सुधार लाएं. अगली बार आने पर इस तरह की कामियां न मिलें.
बरामदे से हटवाई गईं मोटरसाइकिलें: संजय निषाद ने विपक्ष की पार्टियों को लेकर निशाना साधा और कहा 70 सालों से समाज को कुछ नहीं दिया, मोदी और योगी के कार्यकाल में समाज को फायदा मिल रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद बुधवार को विभाग के प्रचार प्रसार के लिए मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक पहुंचे. कार्यक्रम स्थल के बाहर बरामदे में खड़ी बाइक देख कर बीडीओ पर भड़क गये. कहा देखो मीटिंग चल रही है जनता के लिए, जनता दिखाई नहीं देती आप लोगों को.
अधिकारियों को जनता की सेवा करने की हिदायत: मंत्री के नाराजगी के बाद बरामदे से मोटर साइकिलों को बीडीओ ने एक एक करके हटावाया. जब तक बाइक नहीं हटीं मंत्री खुद वही खड़े रहे. अपने सामने मोटर साइकिलों को हटवाने के बाद मंत्री अंदर कार्यक्रम में गये. मंत्री का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है है. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा 70 सालों से विपक्ष के पार्टियों ने समाज को कुछ नहीं दिया.

सरकारी योजनाओं के बारे में बताया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने समाज के बच्चों की पढ़ाई से लेकर मत्स्य पालन और जैसी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है. बरामदे में खड़ी मोटर साइकिलों को लेकर कहा अधिकारी सुधार कर लें अगली बार आए तो ऐसा न रहे जनता की सेवा के लिए सर्विस में आये हैं, कोई राजनीति में आकर सेवा कर रहा है कोई सर्विस में आकर सेवा कर रहा है. कुछ आवाज उठाने के लिए है, तो कुछ अधिकार दिलाने के लिए हैं. सभी लोगों का अपना काम है.
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- 'करीब 16 वर्ष' की आयु वाले किशोर पर वयस्क की तरह नहीं चल सकता मुकदमा

