ETV Bharat / state

मिर्जापुर के धर्मांतरण केस के मुख्य आरोपी के घर की हुई नाप जोख, जल्द होगा बुलडोजर एक्शन

जिम में धर्मांतरण कराने के बाबत संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने का मुख्य आरोपी है इमरान.

धर्मांतरण केस के मुख्य आरोपी इमरान के घर पहुंची पुलिस टीम.
धर्मांतरण केस के मुख्य आरोपी इमरान के घर पहुंची पुलिस टीम. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 11, 2026 at 8:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर : जिम की आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले के मुख्य आरोपी इमरान के घर पर मंगलवार को पुलिस और राजस्व की टीम पहुंची और घर की नापी कराई. कयास लगाया जा रहा है कि इमरान के आलीशान मकान पर जल्द बुलडोजर हो सकता है. हालांकि इस मामले में अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इमरान खान जिम के आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जेल में बंद है.

आरोप है कि इमरान खान जिम में फंडिंग का काम करता था. आरोप लगने पर दुबई भगाने के फिराक में था, मगर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल इमरान खान जेल में बंद है. इमरान खान का भाई लकी खान अब भी फरार है. जिला न्यायालय से इमरान खान की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है. धर्मांतरण केस में इमरान समेत कुल 8 आरोपी जेल में बंद हैं.

देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि इमरान के खिलाफ एक्शन की तैयारी है. मंगलवार को देहात कोतवाली पुलिस और कटरा कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में लेखपाल कानूनगो टीम ने इमरान खान के आलीशान मकान की नापी की है. कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन लिया जा सकता है. वहीं बुलडोजर एक्शन के बाबत किसी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है. पुलिस और राजस्व की टीम केवल जांच की बात कह रही है.