ETV Bharat / state

ममता शर्मसार: मिर्ज़ापुर में झाड़ियों में बिलखती मिली नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान

मिर्जापुर में चुनार थाना क्षेत्र के निनौटी गांव के बाहर झाड़ियों में नवजात को फेंका गया था.

मिर्जापुर : झाड़ियों में जिंदा मिली नवजात.
मिर्जापुर : झाड़ियों में जिंदा मिली नवजात. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 7:48 AM IST

|

Updated : February 27, 2026 at 5:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर : चुनार थाना क्षेत्र के निनौटी गांव के बाहर झाड़ियों से एक नवजात मिली है. रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच के बाद नवजात शिशु को चाइल्ड केयर को सौंप दिया है. चाइल्ड केयर टीम ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है. ग्रामीण लोक लाज के भय से नवजात को फेंकने की बात कह रहे हैं.

मिर्जापुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां चुनार थाना क्षेत्र के निनौटी गांव के बाहर झाड़ियों से एक नवजात बच्ची बरामद हुई है. झाड़ियों से बच्चे के आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो दंग रह गए. झाड़ियों में कपड़े में लिपटा नवजात शिशु बिलख रहा था. ग्रामीणों ने शिशु को संभालने के साथ पुलिस को सूचना दी. इसके बाद सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंचे. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद चाइल्ड केयर टीम को सूचना दी. चाइल्ड केयर दस्ते ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है.

पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के निनौटी गांव का है. जानकारी के अनुसार नवजात शिशु झाड़ी में रो रही थी ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर पास में गए तो देखा गया नवजात शिशु फेके पड़ी थी. देखते ही देखते ग्रामीण इकट्ठा हो गए किसी ने इस दौरान पुलिस को सूचना दी पुलिस शिशु को कब्जे में लेकर चाइल्ड केयर को सौंप दिया चाइल्ड केयर ने फौरन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती शिशु को भर्ती कराया.

सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत निनौटी गांव के बाहर झाड़ी में नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ मिला था. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. नवजात शिशु को चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया है. नवजात शिशु को किसने और क्यों फेंका है, इस बात का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : भदोही में नहर किनारे पड़ी मिली जीवित नवजात, बोरे में रखकर फेंकी थी - भदोही में नवजात को बोरे में रखकर फेंका

यह भी पढ़ें : मर गई ममता : नवजात को सड़क पर छोड़कर फरार हुई मां

Last Updated : February 27, 2026 at 5:06 PM IST