ETV Bharat / state

देहरादून में एनडीए की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, झारखंड से जुड़ा कनेक्शन, जानिए पूरा मामला

देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की मौत, पुलिस ने मामले की पड़ताल तेज की.

Dehradun minor students died
प्रतीकात्मक फोटो (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 3, 2026 at 2:23 PM IST

|

Updated : May 3, 2026 at 2:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत 2 मई शनिवार को कोचिंग संस्थान में एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे नाबालिग छात्र की हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी अन्य छात्रों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजा. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी नाबालिग छात्र राजपुर रोड स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में एनडीए के लिए तैयारी कर रहा था. छात्र कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास ही मौजूद हॉस्टल के कमरे में अन्य चार के साथ रहता था. 2 मई की सुबह साथ में रहने वाले चारों छात्र कोचिंग के लिए चले गए थे. जबकि नाबालिग छात्र कमरे में अकेला था. करीब सुबह साढ़े आठ बजे हॉस्टल के एक अन्य छात्र ने नाबालिग छात्र को अचेत अवस्था में देखा. जिसके बाद घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया. अन्य छात्रों ने आनन-फानन में कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधन को घटना की सूचना दी. प्रबंधन ने थाना राजपुर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग छात्र के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल करने पर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की. जिसमें छात्र खौफनाक कदम उठाते हुए कैद हो गया.

जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया, साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सूचित किया गया. छात्र की मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पुलिस ने मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ की है. साथियों ने बताया है कि तीन चार दिन से छात्र की तबीयत खराब थी. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.
-पीड़ी भट्ट, थाना प्रभारी, राजपुर-

पढ़ें-सितारगंज: भाई की शादी की शॉपिंग से लौट रही थी दो बहनें, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

Last Updated : May 3, 2026 at 2:31 PM IST