ETV Bharat / state

टोंक में नाबालिग ने दी जान: एक पक्ष की लड़की पर प्रेम जाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन का आरोप, परिजन बोले- टॉर्चर से परेशान था

नाबालिग छात्र ने पहले भी परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना (ETV Bharat Tonk)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 14, 2026 at 1:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

टोंक : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिग स्कूली छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक की मां और भाई ने एक पक्ष के कुछ युवकों, लड़की और उसके परिवार पर लगातार जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं मृतक के परिवार ने धर्म परिवर्तन और शादी करवाने का दबाव बनाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की मां का कहना है कि छात्र ने परेशान होकर पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी. परिजनों ने पुलिस को स्कूली छात्रा और कुछ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

टोक कोतवाली थाना अधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने कहा कि मृतक का परिवार किराए से रहता था. उनके बड़े बेटे ने आत्महत्या कर ली है. बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है. आरोपी भी नाबालिग है. रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. मृतक की मां टोंक जेल में कर्मचारी है. उन्होंने बेटे को शहर से बाहर ले जाने के लिए 4 महीने की सीसीएल भी स्वीकृत करवा ली थी, लेकिन उसने इससे पहले ही बेटे ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.

पढ़ें. 'मेरी फीलिंग्स कोई नहीं समझ रहा', दोस्ती टूटने के गम में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या

मां बोली- डरा धमकाकर मार दिया गया : मृतक की मां ने बताया कि वो पिछले दो वर्ष से टोंक जेल में सर्विस दे रही हैं. इस दौरान बेटा दो वर्ष से एक पक्ष के लड़कों के साथ दोस्ती में था. आरोप है कि एक पक्ष की नाबालिग लड़की ने बेटे को प्रेम जाल में फंसाया और दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी. इस बात का पता 8 माह पहले पता चला. बेटे को बहुत समझाया तो आरोपी लड़की सहित लड़के और उसका परिवार तक दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी देने लगा. घर पर भी कई बार आ चुके थे.

उन्होंने बताया कि लड़की की मां सरकारी टीचर है. पिता दो हत्या के आरोप में जेल में रहकर बाहर आया है. मृतक की मां ने जबरन धर्म परिवर्तन सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को ही 12वीं का रिजल्ट आया था, जिससे बेटा खुश था. 20 मई से चार महीने की छुट्टी ली था. भीलवाड़ा में मकान बना रहे हैं. मृतक की मां ने बताया कि ट्रांसफर की रिक्वेस्ट की थी, जो नहीं मिली.