ETV Bharat / state

दर्दनाक हादसा: चलती बस से थूकने के लिए बाहर निकाला मुंह, एंबुलेंस से टकराया, सिर धड़ से अलग

मृतक नाबालिग बस से अपने पिता की दवा लेने बाड़मेर जा रहा था. वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था.

Accident occurred when mouth came out of bus
बस से मुंह बाहर निकालने पर हुआ हादसा (ETV Bharat Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 13, 2025 at 6:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर: जिले में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सामने आया. यहां एक छोटी सी लापरवाही की वजह से एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई. बस में सवार एक नाबालिग ने तम्बाकू थूकने के लिए खिड़की से मुंह बाहर निकाला और इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी की चपेट में आने सिर धड़ से लग हो गया. घटना इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए.

जिले के धनाऊ क्षेत्र में गुरुवार को धनाऊ से चोहटन की ओर जा रही एक बस में सवार नाबालिग की गुटखा थूकते समय मौत हो गई. बस में सवार इस नाबालिग ने पीछे की खिड़की से सिर बाहर निकाल रखा था और तम्बाकू थूकने के दौरान सामने से आ रही एम्बुलेंस की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि नाबालिग का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को 108 एम्बुलेंस की सहायता से धनाऊ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, धड़ से अलग मिला सिर - Youth died in Bharatpur

धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम के अनुसार हादसे में बीसासर निवासी रहमतुल्लाह (17) की मौत हो गई. वह बस से बाड़मेर पिता की दवा लेने जा रहा था. वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था. इस दौरान आलमसर गांव के पास उसने थूकने के लिए मुंह खिड़की से बाहर निकाला. सामने से आई सरकारी पशु एंबुलेंस से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. परिजनों ने दोनों वाहनों की लापरवाही का आरोप लगाया है.