ETV Bharat / state

धमतरी में अब नाबालिगों के बीच हुई चाकूबाजी, पतंग उड़ाने का विवाद बना हिंसा की वजह

धमतरी में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं. नाबालिग बच्चों में मामूली विवाद में चाकूबाजी हुई. नाबालिग आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेजा गया.

Minor Stabbing Dhamtari
धमतरी में अब नाबालिगों के बीच हुई चाकूबाजी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 8:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाएं गंभीर मुद्दा बन गई है. ऐसा ही एक और मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया. यहाँ नाबालिग बच्चों में मामूली विवाद हिंसक हो गया और चाकूबाजी तक पहुंच गया.

पतंग उड़ाने को लेकर हुआ विवाद: जानकारी के अनुसार, बच्चे पतंग उड़ा रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया.

पेट में लगी गंभीर चोट: चाकू लगने से घायल नाबालिग के पेट में गंभीर चोट आई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

आरोपी नाबालिग पकड़ा गया: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है.

पतंग उड़ाने के दौरान हुए विवाद में नाबालिग ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.- शैलेन्द्र पांडेय, ASP

पतंग उड़ाने का विवाद (ETV BHARAT)

धमतरी में बढ़ी चाकूबाजी: जिले में लगातार चाकूबाजी की घटना से लोग सहमे हुए हैं. जरा सी बात पर बदमाश धारदार हथियार निकाल कर मार रहे हैं. 2 जनवरी की रात भी सिहावा चौक के पास चाकूबाजी हुई थी. हिंदू अनाथालय के पास विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा एवं रोहन ठाकुर बैठे हुए थे. उसी दौरान मोहल्ले का ही साहिल खत्री वहां पहुंचा. पूर्व में हुए पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सिन्हा ने बात करनी चाही. इस पर आरोपी साहिल खत्री ने आपा खोते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ पर जानलेवा हमला किया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर सवाल: यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज में बच्चों के बीच बढ़ती हिंसा और अपराधी मानसिकता को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है. छोटी-छोटी बातों पर बच्चे भी हिंसा और चाकूबाजी तक उतर आते हैं.

धमतरी में लाखों का गांजा पकड़ाया, स्कूटी और बाइक से स्मगलिंग, दो गिरफ्तार, एक फरार
धमतरी में फिर चाकूबाजी, पैसों की लेन-देन पर मारा चाकू, युवक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर
छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में मारपीट, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हंगामा, वीडियो हुआ वायरल