ETV Bharat / state

फरीदाबाद में नेशनल लेवल की शूटर का यौन शोषण, आरोपी कोच सस्पेंड, FIR दर्ज

फरीदाबाद में नाबालिग नेशनल शूटर के यौन शोषण का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Faridabad minor shooter rape case
कोच पर नाबालिक शूटर के साथ बलात्कार का आरोप, (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 8, 2026 at 12:16 PM IST

|

Updated : January 8, 2026 at 12:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक नेशनल लेवल की नाबालिक शूटर (17 साल )के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. नाबालिग का आरोप है कि उसके कोच ने ही उसका यौन शोषण किया है.पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानें पूरा मामला: दरअसल, ये पूरा मामला फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र का है. एनआईटी स्थित महिला थाना में नाबालिक शूटर ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में नाबालिग शूटर ने बताया कि, "16 दिसंबर 2025 को जब दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही थी. इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वह अपने कोच के साथ करणी सिंह शूटिंग रेंज में आई थी. उधर चैंपियनशिप के दौरान कोच सूरजकुंड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था. जब चैंपियनशिप समाप्त हो गई तो उसके कोच ने उसके परफॉर्मेंस पर चर्चा करने के बहाने उसे होटल में बुलाया. जब पीड़िता होटल पहुंची तो उसके कोच ने उसे होटल लॉबी में बुलाया."

कमरे में बुलाकर किया यौन शोषण: इस दौरान पीड़िता का आरोप है कि उसके कोच ने उस पर होटल के कमरे में चलने का दबाव बनाया. जब पीड़िता कोच के कमरे में चली गई, तो वहां पर कोच ने उसके साथ जबरदस्ती की और यौन शोषण किया."

फरीदाबाद में नेशनल लेवल की शूटर का यौन शोषण, मामला दर्ज (ETV Bharat)

करियर खत्म करने की दी थी धमकी: मामले में पीड़िता के परिवार ने बताया कि, "मामला 16 दिसंबर का है, लेकिन बेटी ने हमें इस बात की जानकारी 6 जनवरी को दी. वो डरी हुई थी. जानकारी के बाद हम बेटी को लेकर हम फरीदाबाद के एनआईटी स्थित महिला थाना गए, जहां पर आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया." परिवार का आरोप है कि कोच ने बेटी को उसका करियर खत्म करने की धमकी दी थी, इसीलिए वह इतने दिनों तक चुप रही.

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस: इस पूरे मामले में फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि, "पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. हालांकि मामला 16 दिसंबर का है और शिकायत 6 जनवरी को दर्ज किया गया है. ऐसे में पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है. होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले में पुलिस और पुख्ता सबूत जुटा जा सके. फिलहाल कोच और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज: इस मामले में महिला थाना प्रभारी माया कुमारी ने बताया "ये मामला दिसंबर 2025 का बताया गया है. घटना के समय एक शूटिंग प्रतियोगिता चल रही थी और इस कोच को फेडरेशन द्वारा ही अप्वॉइंट किया गया था. मामले में शिकायत आने पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

महिला आयोग ने लिया संज्ञान: वहीं हरियाणा महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है. रेणु भाटिया ने पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद को पत्र लिखकर जांच के लिए सीनियर अधिकारी की नियुक्ति की अपील की है.

कोच सस्पेंड: इधर मामला संज्ञान में आने पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कोच को सस्पेंड कर दिया है. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने साफ कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी कोच सस्पेंड रहेंगे.

ये भी पढ़ें:सोनीपत में पत्नी ही निकली पति की "कातिल", प्राईवेट पार्ट दबाकर दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में हुए बड़े खुलासे

Last Updated : January 8, 2026 at 12:40 PM IST