ETV Bharat / state

स्कूल से घर लौट रही 8वीं की स्टूडेंट को किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, कमरे में बदहवास हालत में मिली छात्रा

MAIHAR POCSO CASE
मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही का मामला (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 18, 2026 at 2:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर से नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. शुक्रवार को स्कूल से घर आ रही नाबालिग का दो आरोपियों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. वहीं, नाबालिग के एक बंद कमरे में बदहवास हालत में मिलने के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ था.

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

मैहर के झुकेही चौकी क्षेत्र में नाबालिग के परिजनों ने बीते शुक्रवार उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने एक बंद कमरे से छात्रा को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया. छात्रा से पूछताछ में अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी देते मैहर सीएसपी (Etv Bharat)

स्कूल से घर लौटते समय वारदात

पुलिस के मुताबिक, छात्रा शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए झुकेही गई हुई थी. स्कूल से लौटते समय दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर बस्ती में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया. यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पीड़िता कक्षा आठवीं की छात्रा है और रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी. स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने घर वापस आ रही थी.

नाबालिग के बयानों के आधार पर कार्रवाई

नाबलिग के बयानों के आधार पर अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही पुलिस ने टीम बनाकर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग जिस घर में मिली है, उसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. वहीं, नाबालिग के परिजनों ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

वहीं, इस वारदात को लेकर मैहर सीएसपी महेंद्र सिंह ने कहा, '' घटना की जानकारी के द्वारा तुरंत एक टीम गठित की गई और छात्रा को ढूंढ़ने का काम शुरू कर दिया गया, जिसके बाद छात्रा को बरामद कर लिया गया है और संदेही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अपहरण, पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाए.