नाबालिग को बहला-फुसलाकर घुमाने ले गए युवक, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र का मामला, नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया था आरोपी. एक आरोपी गिरफ्तार.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 4, 2026 at 4:16 PM IST
श्योपुर: श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. यहां आरोपी ने नाबालिग को घुमाने ले जाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. विजयपुर थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है.
विजयपुर थाना क्षेत्र का मामला, नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक विजयपुर थाना क्षेत्र में युवक शनिवार को एक 13 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर घूमने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर ले गया और जंगल में जाकर उसके साथ रेप किया. घर पहुंचकर पीड़िता ने घरवालों को आप बीती सुनाई.
उसके बाद परिजन विजयपुर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 96,64(1), 65(1) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले को विवेचना में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की. रविवार को श्योपुर में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी
विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की निवासी ग्राम अनीदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी का साथ देने आरोपी दीपक रावत पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
थाना प्रभारी बोले- मुख्य आरोपी गिरफ्तार दूसरे आरोपी की तलाश जारी
विजयपुर थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि नाबालिग किशोरी ने अपने परिजनों के साथ थाने में एक शिकायती आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बिक्की और दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. मुख्य आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी दीपक रावत फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करेगी.

