ETV Bharat / state

ऊंचाहार एक्सप्रेस में सफर कर रही नाबालिग से छेड़छाड़, टूंडला रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष जीआरपी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

टूंडला रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
टूंडला रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार (Photo credit: GRP media cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 9:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद : नई दिल्ली से बिहार जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस में नाबालिग (11) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को टूण्डला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रयागराज जिले का रहने वाला है.

जीआरपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से बिहार जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस में 11 साल की बच्ची यात्रा कर रही थी. ट्रेन में प्रयागराज का रहने वाला विपिन (39) भी सफर कर रहा था. आरोप है कि गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के पास शनिवार को आरोपी ने बच्ची से छेड़छाड़ किया. बच्ची ने आप बीती परिजनों को बताई.

जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने घटना की जानकारी रेलवे के कंट्रोल रूम को दी. जानकारी मिलने के बाद कंट्रोल रूम की तरफ से टूण्डला राजकीय रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर टूण्डला जीआरपी ने आरोपी को स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है.

थानाध्यक्ष जीआरपी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को चेकिंग व गश्त की जा रही थी. आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.

ऐसे करें शिकायत : थानाध्यक्ष का कहना है कि ट्रेनों में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलगाड़ियों में पुलिस का एस्कॉर्ट मौजूद रहता है. किसी के साथ रेलगाड़ी में कोई घटना होने पर एस्कॉर्ट की मदद ली जा सकती है या फिर रेलवे और जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिये भी अपनी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने पहुंची दो बहनों से छेड़खानी: विरोध करने पर मारपीट, कार में तोड़फोड़ की