ETV Bharat / state

भिवानी में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 3 गिरफ्तार, FIR में किसान नेता रवि आजाद भी नामजद, SIT कर रही जांच

भिवानी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ भी केस दर्ज.

किसान नेता रवि आजाद पर केस दर्ज
किसान नेता रवि आजाद पर केस दर्ज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 20, 2025 at 3:19 PM IST

|

Updated : December 20, 2025 at 3:51 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा में भिवानी में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला बहल थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने केस दर्ज होने के 7 दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक बहल क्षेत्र के एक गांव से है, जबकि एक युवक गोकलपुर गांव का है. मामले में किसान नेता रवि आजाद भी नामजद है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को लाहारू कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ केस दर्ज: पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी ने बताया कि "पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है". डीएसपी ने बताया कि "12 दिसंबर को दर्ज मामले के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी. मामले में पुलिस ने नमित, मोहित और विकास नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. इसके अलावा, आरोपी दो युवक किसान नेता रवि आजाद की टीम के सदस्य बताए गए हैं".

"गाड़ी चालक ने खुद को बड़ा किसान नेता बताया": पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने बताया कि "उनकी लड़की करीब 15-20 दिन पहले उनके गांव के एक बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थी. एक इनोवा गाड़ी चालक ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया. गाड़ी चालक ने रास्ते में लड़की से छेड़छाड़ की थी. लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़की ने बताया कि गाड़ी चालक ने अपना नाम रवि आजाद बताया था. उसने अपने को बड़ा किसान नेता बताया था".

भिवानी में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 3 गिरफ्तार (Etv Bharat)

अपहरण की भी कोशिश: पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में कहा था कि "घटना के बाद 10 दिसंबर को लड़की घर के बाड़े में थी. तो रवि आजाद की गाड़ी में आए युवकों ने कहा कि लड़की को रवि आजाद ने बुलाया है. जिसके चलते युवकों ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की. लेकिन वे अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके". शिकायत के आधार पर पुलिस ने 12 दिसंबर को रवि आजाद के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया.

कमेटियों का किया गठन: इसके बाद रवि आजाद के बुलाने पर गोपालवास चबूतरे पर 15 दिसंबर को सर्वजातीय न्याय महापंचायत हुई. जिसमें वक्ताओं ने कहा था कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है. मामले में रवि आजाद की भूमिका नजर नहीं आती. महापंचायत में दो कमेटियों का भी गठन किया गया. पीड़ित परिवार से 18 दिसंबर को नेशनल एलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक एडवोकेट रजत कल्सन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद मामले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी.

ये भी पढ़ें: सिरसा में बच्ची का अपहरण और मर्डर केस, परिजनों ने तीन दिन बाद किया अंतिम संस्कार, सीएम से परिजन करेंगे मुलाकात

ये भी पढ़ें: चरखी दादरी में नेशनल चोर गिरोह का भंडाफोड़, वारदात के लिए किराये की गाड़ी हायर करते थे बदमाश, MP के रहने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated : December 20, 2025 at 3:51 PM IST