ETV Bharat / state

जिस युवक को रेप में भिजवाया जेल, अब उसी से शादी की जिद....टॉवर पर चढ़ी युवती बोली-शादी उसी से करनी है

बलिया में युवती ने घंटों हंगामा किया, पुलिस ने समझाबुझाकर टॉवर से उतारा.

युवती टावर पर चढ़ी
युवती टावर पर चढ़ी (Photo credit;ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 8:30 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बलिया: जिले में एक नाबालिग युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों हंगामा किया. बताया जा रहा है कि युवती गांव के ही युवक से एकतरफा प्रेम करती थी. कुछ दिन पहले युवती ने अपने परिजनों के कहने पर प्रेमी के खिलाफ रेवती थाने में शिकायत दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा दिया था. हालांकि, अब आरोपी जमानत पर घर आ गया है. इसके बाद युवती ने उसी युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली और मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों हंगामा किया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस युवती को समझाकर टावर से नीचे उतारा.


पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह तड़के एक युवती टावर के ऊपर के हिस्से में चढ़ गए थी, लेकिन किसी को पता नहीं था कि वह युवती कहां की है, तभी 112 पुलिस को शिकायत मिला की उसके घर की युवती सुबह से लापता है.

जब परिजनों से उस युवती का नंबर लेकर पुलिस ने फोन किया तो पुलिस को यह पता लगा कि जो मोबाइल टावर पर चढ़ी होती है, उन्हें के घर के हैं पुलिस ने आनंन फानन में उस युवती को समझने कर उतारने की कोशिश किया और पूरा जानकारी किया तो युवती ने फोन से ही बताया कि एक युवक से एक तरफा प्रेम करती थी.

जो अब जेल से छूटकर जमानत पर आ गया है उसी से शादी करनी है. यह भी बताया कि परिजनों के कहने पर उस पर दुष्कर्म का मुकदमा में दर्ज करा कर जेल भेजा था, लेकिन अब उसी से शादी करने की जीद कर रही थी. पुलिस ने जब प्रेमी युवक को बुलाया तो तब प्रेमिका टावर से नीचे उतरी.

यह भी पढ़ें: संस्कृत विद्यालय में हत्या का मामला, उम्रकैद की सजा पाए शिक्षक को वेतन भुगतान की जांच के निर्देश

यह भी पढ़ें: यूपी में बाढ़ से मुसीबत: बलिया-संत कबीर नगर में घरों में पानी, सड़कें डूबीं, कई जिलों में झमाझम बारिश