चरखी दादरी में नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर की वारदात
हरियाणा के चरखी दादरी में नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

Published : March 1, 2026 at 8:15 PM IST
|Updated : March 1, 2026 at 8:21 PM IST
चरखी दादरी : हरियाणा के बाढड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि आरोपी युवक ने रात के अंधेरे में नाबालिग का अपहरण किया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी नाबालिग को बेसुध हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया.
बेहोश हालत में घर के बाहर मिली पीड़िता : घटना का पता उस समय चला जब परिजनों ने नाबालिग को बेहोश हालत में घर के बाहर देखा. परिजन फौरन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और साथ ही पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता की स्थिति और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली.
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप : पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक रात को अपहरण करके अपने साथ ले गया. आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी सहित ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है. डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़िता की माता की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : ईरानी हमले के बीच कतर में फंसा रोहतक का मरीन इंजीनियर, परिजनों ने भारत वापस लाने की लगाई गुहार
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन, 3500 से ज्यादा धावक दौड़े, गुलाब चंद कटारिया भी हुए शामिल
ये भी पढ़ें : सवा दो लाख करोड़ रुपए का हो सकता है हरियाणा का बजट, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का दावा

