ETV Bharat / state

गुस्से में आए नीतीश के मंत्री विजय चौधरी, जानें किसे और क्यों कहा हिटलर का वंशज

कल बिहार में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान होना है, उससे पहले वार-पलटवार जारी है. इसी क्रम में तेजस्वी पर जेडीयू का पलटवार हुआ.

VIJAY CHAUDHARY
विजय कुमार चौधरी प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 10, 2025 at 6:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले जहां तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई तरह के आरोप लगाए. वहीं जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार ने भी अपने मंत्रियों को भी मैदान में उतारा. मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी जैसे मुद्दे को उठाने और महिलाओं को ₹10000 देने को लेकर भ्रम फैलाने पर महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा.

विपक्ष भ्रम फैला रहा है- विजय चौधरी : जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बिहार के प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को ₹10000 की राशि दी गई है. यह राशि रोजगार के लिए दी गई है. सहायता योजना के तहत यह राशि सरकार ने दी है और अब जीविका के माध्यम से राशि दी जा रही है. इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं है.

विजय कुमार चौधरी अपनी बात रखते हुए (ETV Bharat)

''जो महिला रोजगार में बेहतर करेंगीं उनको ₹200000 की और मदद दी जाएगी. जिन महिलाओं को राशि नहीं मिली है उन्हें भी 10000 आने वाले समय में दिया जाएगा. विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि सरकार राशि वापस ले लेगी जबकि ऐसी कहीं कोई बात नहीं है. जीविका दीदियों को भी पता है कि लोन की राशि किस तरह से दी जाती है लेकिन इसके बावजूद विपक्ष के नेता भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.''- विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री, बिहार

'हिटलर के वंशज..' : विजय चौधरी ने यह भी कहा कि एसआईआर और वोट चोरी को लेकर पिछले 6 महीना से बिहार में जिस तरह से माहौल बनाया गया लेकिन यह समझा नहीं पाए कि वोट चोरी कहां हुआ, किसका हुआ. वोट चोरी का कहीं कोई मामला बिहार में है ही नहीं, लेकिन हिटलर के वंशज की तरह बार-बार एक ही बात को बोल रहे हैं, जिससे वह सच हो जाए.

''एक नेता जो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं और दूसरे नेता जो यहां मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार बैठे हैं, किस तरह से एसआईआर मतलब वोट चोरी का भ्रम फैला रहे हैं. खासकर अल्पसंख्यक में तो यह लगातार संदेश देने की कोशिश की कि एसआईआर का मतलब उनका वोटर लिस्ट से नाम काटना तय है.''- विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री, बिहार

VIJAY CHAUDHARY
प्रेस कॉफ्रेंस में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते उमेश कुशवाहा (ETV Bharat)

तेजस्वी यादव की ओर से 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के सवाल पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्यपाल जो शपथ दिलाएंगे वह सिर्फ एनडीए के नीतीश कुमार होंगे . वैसे शपथ तो कोई भी ले सकता है, कांग्रेस वाले राजद को दिलवा देंगे आरजेडी वाले कांग्रेस को.

ये भी पढ़ें :-

'18 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा हूं', तेजस्वी यादव ने किया ऐलान