ETV Bharat / state

हिमाचल में 3468 शिक्षकों और 8000 मल्टी टास्क वर्करों की होगी भर्ती, 1 फीसदी पर मिलेगा 20 लाख तक का एजुकेशन लोन

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को तय समय में योजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश.

मंत्री रोहित ठाकुर ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
मंत्री रोहित ठाकुर ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक (DIPR)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 5:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही बड़े बदलाव दिखाई दे सकते हैं. प्रदेश में 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है तो दूसरी ओर 158 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई मॉडल में बदलने, 9,359 विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने, 8,000 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती, 20 लाख रुपये तक एक प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण और आपदा प्रभावित स्कूलों के पुनर्निर्माण जैसे कई अहम फैसलों पर सरकार ने प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की है.

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय समीक्षा बैठक में साफ किया कि शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सभी सुधारात्मक कार्यक्रमों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा, ताकि हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और मजबूत कर सके. सरकार ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने और सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए.

शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी

इस बैठक में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, 19 श्रेणियों के 2,668 नियमित पदों का मामला राज्य चयन आयोग को भेजा जा चुका है, जबकि 400 अंग्रेजी और 400 गणित के अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी है. इनमें से 292 अंग्रेजी और 284 गणित शिक्षक स्कूलों में कार्यभार संभाल चुके हैं. वहीं, 870 पीईटी पदों की भर्ती शुरू हो चुकी है, 355 पदों की काउंसलिंग पूरी हो गई है और 191 शास्त्री अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं.

CBSE से संबद्ध 146 सरकारी स्कूल

इसके अलावा 146 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई संबद्धता, 524 स्कूलों में नए कंप्यूटर, 777 स्कूलों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, 6,703 मल्टी टास्क वर्करों की नियुक्ति, 503 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण और 101 करोड़ रुपये के आपदा पुनर्स्थापन कार्यों की समीक्षा भी बैठक में की गई.

ये भी पढ़ें: अब खाली बोतल भी कमाएगी पैसा, ड्रिंक पीने के बाद 600 ML की बोतल लौटाने पर मिलेंगे इतने रुपये