ETV Bharat / state

अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मंत्री रविन्द्र जायसवाल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर दिया अमर्यादित बयान

राम मंदिर चंदा गबन पर अखिलेश यादव ने बीजेपी की निष्ठा पर उठाए थे सवाल

यूपी के मंत्री की अमर्यादित भाषा
यूपी के मंत्री की अमर्यादित भाषा (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 9, 2026 at 2:31 PM IST

|

Updated : July 9, 2026 at 3:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंदौली: उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल विवादों में घिर गए हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिए एक बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. दरअसल राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी की निष्ठा पर सवाल उठाए थे.

मंत्री ने क्या कहा?: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी कर दी. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है.

ससुरा लुंगी और जालीदार टोपी पहनने वालों के वोट बैंक की राजनीति कर रहा है. चंदा गबन के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. विपक्ष इस मुद्दे पर सवाल उठाकर आस्थावानों के घाव कुरेदने का काम कर रहा है. - रविन्द्र जायसवाल, स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), यूपी

अखिलेश ने साधा था बीजेपी पर निशाना: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला. राम मंदिर चंदा गबन मामले की जांच की निष्पक्षता पर सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाए, और कहा कि, अगर लीपापोती के बजाए सही तरीके से जांच हुई तो बीजेपी में भगदड़ मच जाएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि, यदि मंदिर परिसर में कार्य करने वाले सभी लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराई जाए, तो 99.9 प्रतिशत लोग भाजपा से जुड़े निकलेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि, विपक्ष के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, जबकि विपक्ष द्वारा दी गई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जाती.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा दावा: राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच हुई, तो BJP में मच जाएगी भगदड़, कहा- ये दिल्ली लखनऊ की लड़ाई है

यह भी पढ़ें: थर्ड डिग्री नहीं झेलेंगे राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी ! तीनों को लेकर निकल गई पुलिस

Last Updated : July 9, 2026 at 3:57 PM IST