ETV Bharat / state

हिमाचल सरकार इन तीन जगहों पर बसाएगी नया शहर, मंत्री राजेश धर्माणी ने कही ये बात

हिमाचल में लगातार हो रहे पलायन को देखते हुए सरकार का हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमा पर तीन नये शहर बसाने का प्लान है.

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 3:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश से लगातार लोग पलायन कर रहे हैं. लोग एक जगह से दूसरी जगह बसते हैं. हिमाचल के लगभग 15000 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने चंडीगढ़ की पेरीफेरी (Periphery) में घर बना लिए हैं. ऐसे में सरकार की चिंता वाजिब है, क्योंकि सारा पैसा हिमाचल के बाहर इन्वेस्ट हुआ है. इसकी वजह रही कि लोगों की हाउसिंग नीड थी, उसे हम फुलफील नहीं कर पाएं. इसका सीधा सा यही मतलब है. पिछले दिनों सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीटिंग ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंडीगढ़ के आसपास जो हिमाचल प्रदेश की सीमा लगती है. वहां सरकार वहां तीन नए शहर बसाएगी. ये जानकारी सुखविंदर सरकार के मंत्री राजेश धर्माणी ने इसकी जानकारी दी.

आवास एवं शहरी विकास मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा, 'हिमाचल सरकार हिमुडा के माध्यम से कांगड़ा के लंज, सिरमौर के सराहन और बद्दी क्षेत्र में नए शहर बसाने की योजना पर काम कर रही है. इन तीनों स्थानों पर लगभग 10-10 हजार बीघा भूमि के चयन और अधिग्रहण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं'.

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी (ETV Bharat)

मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विपक्ष द्वारा इस योजना को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक न तो किसी जमीन का हस्तांतरण हुआ है और न ही किसी निजी बिल्डर को जमीन देने का कोई निर्णय लिया गया है. सरकार का उद्देश्य चंडीगढ़ सीमा के नजदीक एक सुव्यवस्थित शहर विकसित करना है, ताकि हिमाचल के लोगों को राज्य के बाहर बसने की मजबूरी न पड़े और उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं अपने ही प्रदेश में मिल सकें. उन्होंने कहा कि आवास योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाएगी और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजनाओं के तहत टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3 मकान और स्वतंत्र प्लॉट उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें: हिम MSME फेस्ट 2026: व्यापार केंद्र बना शिमला, 3 दिन में 20 लाख से ज्यादा का कारोबार