ETV Bharat / state

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा शक्ति के बल पर चमकाना धमकाना बंद करें! पलामू पुलिस और सरकार बर्दास्त नहीं करेगी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू एसपी ऑफिस में नक्सल अभियान में लगे जवानों का हौसला बढ़ाया.

Minister Radhakrishna Kishore presented coolers and water filters to Jawans at Palamu SP office through MLA fund
जवानों को कूलर और वाटर फिल्टर देते मंत्री (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 5:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि शक्ति के बल पर चमकाना धमकाना बंद करें. जमीन माफिया और अपराधियों को पलामू पुलिस और सरकार बर्दास्त नहीं करेगी.

दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार को पलामू एसपी कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने विधायक मद से नक्सल अभियान में तैनात जवानों को कूलर और वाटर फिल्टर दिया. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने नक्सल अभियान में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया.

वित्त मंत्री का बयान (ETV Bharat)

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जमीन माफिया और अपराधियों के लिए कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. मंत्री ने साफ तौर पर कहा है की शक्ति के बल पर चमकना और धमकाना बंद करें, जो भूमि माफिया है, जोर जबरदस्ती किसी की भी जमीन कब्जा कर लेते हैं. इस घटना को ना पलामू पुलिस बर्दास्त करेगी ना सरकार बर्दास्त करेगी. तथाकथित वैसे लोग जो लोकतांत्रिक प्रणाली पर भरोसा नहीं करते आपराधिक प्रणाली पर भरोसा करते हैं. उन्हें खुले रूप से कहना चाहते हैं, ऐसे आपराधिक कृत्यों से वो बाज आ जाएं, पलामू पुलिस और सरकार सख्त है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह के लोगो का जगह पलामू के सीमा क्षेत्र में नहीं है.

दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने विधायक मद ने पलामू के नावाजयपुर के चेतमा पिकेट में तैनात जवानों को कूलर और वाटर फिल्टर दिया है. 2018 में नावाजयपुर के चेतमा में नक्सल विरोधी अभियान के लिए पिकेट की स्थापना की गई थी. कुछ दिन पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर चेतमा के इलाके में गए थे तो जवानों ने भीषण गर्मी की शिकायत की थी. इस दौरान पलामू एसपी कपिल चौधरी, एसडीपीओ राजेश यादव, छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें- पानी और बिजली संकट को लेकर वित्त मंत्री ने पलामू में की हाई लेवल बैठक, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

इसे भी पढ़ें- धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कई मुद्दों पर दिया बयान, भाषा नियमावली और कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर कह दी ये बात

इसे भी पढ़ें- वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर साधा निशाना, JTET भाषा विवाद पर पार्टी का रुख साफ नहीं करने से बिफरे