ETV Bharat / state

राम मंदिन दान गबन में जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा: पंकज चौधरी

सोनभद्र और मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.

minister pankaj chaudhary stated action taken against anyone found guilty of misappropriating donations meant ram mandir
सोनभद्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 9, 2026 at 8:30 AM IST

|

Updated : July 9, 2026 at 1:31 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनभद्र/मिर्जापुर: सोनभद्र के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने संगठन, चुनावी रणनीति, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और पंचायत चुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि राम मंदिर दान गबन मामले में जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी मिर्जापुर में विंध्यवासिनी मां के दर्शन करने भी पहुंचे.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बुधवार को सोनभद्र पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया. बैठक में जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि मैं अभी छह महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बना हूं. मेरा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करूं. इसी कड़ी में सोनभद्र आया हूं. उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हर मामले का खुलासा होना चाहिए. जांच चल रही है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जब उनसे पूछा गया कि क्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना का आगामी विधानसभा चुनाव पर असर पड़ेगा, तो उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, वही लोग पहले रामभक्तों पर गोली चलवाने और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने का काम करते रहे हैं. ऐसे लोगों पर जनता कभी भरोसा नहीं करेगी. हम इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई होगी.


आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अधिक टिकट दिए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून पारित कराया गया है. भाजपा हमेशा महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी देने के पक्ष में रही है. पंचायत चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को करना है. अदालत के आदेश के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.

minister pankaj chaudhary stated action taken against anyone found guilty of misappropriating donations meant ram mandir
मिर्जापुर पहुंचे पंकज चौधरी. (etv bharat)

विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे

पंकज चौधरी विंध्याचल धाम पहुंचे. मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर प्रेस वार्ता की इस दौरान पत्रकारों से बात की. राम मंदिर दान गबन मामले में बोले कि अखिलेश या राहुल क्या बोलते हैं यह उनका मामला है.हम मानते हैं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम सभी को इसका बहुत दुख है . प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार कार्रवाई कर रही है. इसमें शामिल कोई भी हो कितना बड़ा हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा. यह लोग चुनाव आयोग और कोर्ट पर भी वे बोलते रहे हैं.जो कभी राम को पूछा नहीं जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई आज वह राम की बात कर रहे हैं, देश की जनता उनको अच्छी तरह से समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि SIT की जांच हो रही है किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. दावा किया कि आगामी चुनाव में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर जाएंगे और तीसरी बार प्रदेश में फिर सरकार बनाएंगे.


ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का मंदिर छोड़ने से इनकार, कारसेवकपुरम तक पहुंची SIT जांच की आंच

ये भी पढ़ेंः डिफेंस कॉरिडोर का हब बनेगा चित्रकूट: सीएम योगी बोले- यहां बने शस्त्रों से देश के जवान करेंगे सीमाओं की रक्षा

Last Updated : July 9, 2026 at 1:31 PM IST