ETV Bharat / state

मंत्री बेढम बोले-बदल गए अपराध के तरीके, पुलिस को बदलने चाहिए तफ्तीश के तरीके

मंत्री बेढम ने किया खेड़ली थाने का औचक निरीक्षण. प्रदेश में भाजपा सरकार में क्राइम रेट 14 फीसदी गिरने का दावा किया.

Minister Bedham in Kherli police station
खेड़ली थाने में मंत्री बेढम (ETV Bharat Alwar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 9:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रदेश में अब अपराध का तरीका बदला है तो पुलिस को तफ्तीश के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है. कांग्रेस के समय में साइबर अपराध बढ़े थे. भाजपा सरकार ने साइबर ठगों के खिलाफ रणनीति बनाकर कार्रवाई की. उससे अपराध में कमी आई है. बेढम शनिवार को जिले के खेड़ली थाने में औचक निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि जिले में सबसे कम पेंडेंसी खेड़ली थाने में है. इसके लिए खेड़ली पुलिस के केस निस्तारण का तरीका सराहनीय है. हर थाने का लक्ष्य होना चाहिए कि पेंडेंसी न बढ़ने दें. पुलिस का स्लोगन अपराधियों में भय आमजन में विश्वास है. उसी के तहत पुलिस कार्य करे. प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगे. भय मुक्त समाज हो, यह पुलिस का ध्येय होना चाहिए.

पढ़ें:चौमूं में बवाल पर बोले गृह राज्य मंत्री बेढम- 110 उपद्रवी हिरासत में, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

समाज का दर्पण होती है पुलिस: बेढम ने कहा कि पुलिस समाज का दर्पण होती है. पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होकर कार्य करेगी तो निश्चित ही अपराध पर अंकुश लगेगा. बीट इंचार्ज को लोगों के साथ समय-समय पर संवाद करना चाहिए. युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, उसे समझाइश कर समाज की मुख्यधारा में लाना व किसी भी तरह का अपराध नहीं हो, यह पुलिस की जिम्मेदारी है. गृह राज्यमंत्री ने दावा किया कि 2 साल में प्रदेश में अपराध का ग्राफ 14 फीसदी गिरा है. हर प्रकार के क्राइम में कमी आई है.

पढ़ें: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पलटवार: “गहलोत के समय था जंगलराज, अब प्रदेश में सुराज”