ETV Bharat / state

पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत कुमार, आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री

सीतामढ़ी जाने से पहले मंत्री निशांत कुमार ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है. पढ़ें दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई? रिपोर्ट- अविनाश कुमार

Nishant Kumar met Nitish Kumar
नीतीश कुमार से मिले निशांत कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 23, 2026 at 1:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज से दो दिवसीय सीतामढ़ी दौरे पर हैं. सीतामढ़ी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं. वहीं, सीतामढ़ी दौरा शुरू करने से पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

सीतामढ़ी दौरे पर निशांत कुमार: स्वास्थ्य मंत्री निशांत दो दिनों तक सीतामढ़ी में रहेंगे और कई सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. वहीं अस्पतालों का भी निरीक्षण कर सकते हैं, उसके लिए भी प्रशासन की तरफ से तैयारी की गई है.

रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण: सीतामढ़ी में जनता दल यूनाइटेड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल होंगे. आजादी की लड़ाई में फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर सीतामढ़ी के मधुरापुर बाजपट्टी में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे और शहीदी मेला की शुरुआत भी करेंगे.

कौन-कौन होंगे शामिल?: निशांत प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा में भी शामिल होंगे, जहां अपनी बात रखेंगे. अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, सांसद शंभू शरण पटेल, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, उप सचेतक गायत्री देवी, पूर्व मंत्री सह सांसद सुनील पिंटू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Nishant Kumar met Nitish Kumar
निशांत ने नीतीश कुमार से मुलाकात की (ETV Bharat)

नीतीश की विरासत पर बहस: पिछले दिनों आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने खुद को नीतीश कुमार के राजनीतिक विरासत का दावेदार बताया था. उन्होंने कहा, 'नीतीश जी की विरासत पर दावा करने वाले कई लोग सामने आएंगे लेकिन हमारा मानना है कि बिहार के एक बड़े वर्ग की अपेक्षा है कि यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जानी चाहिए.'

कुशवाहा को जेडीयू का जवाब: वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर जेडीयू नेता और मंत्री मदन सहनी से साफ कर दिया कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को उनके बेटे निशांत कुमार ही आगे बढ़ाएंगे. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद आरएलएम अध्यक्ष ने सफाई दी और कहा कि विरासत कोई सरकार पद नहीं है.

ये भी पढ़ें:

'नीतीश कुमार की विरासत संभालने को RLM तैयार है..' उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा बयान

उपेन्द्र कुशवाहा के दावे पर जेडीयू आगबबूला! बोली- 'निशांत ही संभालेंगे नेतृत्व'