ETV Bharat / state

महतारी वंदन योजना में फिर जुड़ेंगे नए नाम, बस्तर से खुलेगा पोर्टल, सीएम से मिली सहमति: लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब इस योजना से फिर नए नाम जुडेंगे.

Minister Lakshmi Rajwade
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 25, 2026 at 4:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ की लाखों विवाहित महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. महतारी वंदन योजना से अब तक वंचित रह गई महिलाओं को जल्द ही दोबारा आवेदन का मौका मिलने जा रहा है. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद अगले एक-दो सप्ताह में पोर्टल फिर से खोला जाएगा. इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी और बाद में पूरे प्रदेश में प्रक्रिया लागू की जाएगी.

बस्तर से होगी नई शुरुआत

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री की सहमति मिल चुकी है और विभाग तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर रहा है. सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में आवेदन और पंजीयन की सुविधा शुरू होगी.

महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान (ETV BHARAT)

किसे मिलेगा फायदा?

सरकार का लक्ष्य उन पात्र विवाहित महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना है. जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सकीं थी. अब तक जिनका नाम योजना में शामिल नहीं हो पाया था. पोर्टल खुलने के बाद ऐसी महिलाएं फिर से आवेदन कर सकेंगी.

एक-दो सप्ताह में शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुताबिक अगले एक-दो सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है. विभागीय स्तर पर तैयारियां जारी हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

हर महीने मिलती है आर्थिक सहायता

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलता है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. राज्य सरकार लगातार योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

आवेदन के लिए जारी होंगे दिशा-निर्देश

पोर्टल शुरू होने के बाद पात्र महिलाओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा. इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विस्तृत गाइडलाइन और प्रक्रिया भी जारी की जाएगी ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

महतारी वंदन योजना से छूट गई महिलाओं के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है. बस्तर से शुरू होने वाली यह पहल प्रदेशभर की हजारों महिलाओं को योजना से जोड़ने का रास्ता खोलेगी और आर्थिक सशक्तिकरण के अभियान को और मजबूती देगी.

'ना खाऊंगा,न खाने दूंगा' का क्या हुआ: सचिन पायलट ने पीएम मोदी और मोहन यादव से पूछे सवाल

सीएम विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, नितिन नबीन और जेपी नड्डा से की मुलाकात, UPSC एस्पिरेंट्स का भी बढ़ाया हौसला