ETV Bharat / state

अल्पसंख्यक सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है, हमें भी अपनी हिस्सेदारी चाहिए: मंत्री इरफान अंसारी

चास नगर निगम से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में मंत्री इरफान अंसारी प्रचार करने पहुंचे.

MUNICIPAL ELECTION IN CHAS
मंत्री इरफान अंसारी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 8:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर का समर्थन करने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने जनसंख्या के आधार पर अपने हिस्सेदारी की मांग कर दी है. मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि यहां पर आदिवासी 27 प्रतिशत हैं और हम अल्पसंख्यकों की 19 प्रतिशत जनसंख्या है. हम सिर्फ वोट देने के लिए नहीं बने हैं. मंत्री ने कहा कि 'संसद में नहीं, विधायक में नहीं, कम से कम मेयर में तो अधिकार बनता है. आप (आदिवासी) भी हमें सपोर्ट कीजिए. आप बड़ा भाई तो मैं (अल्पसंख्यक) छोटा भाई, इसमें मेरा अधिकार बनता है'.

कांग्रेस समर्थित मेयर बना तो होगा विकास: मंत्री

मंत्री डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को गौस नगर (भर्रा) के मदरसा मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमील अख्तर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ति जमील अख्तर को विजयी बनाकर चास के सभी वार्ड को प्रगति की ओर अग्रसर करें. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार भी कांग्रेस समर्थन की है, अगर महापौर का चुनाव जीत जाते हैं तो बोकारो के चास की जनता का चहुमुखी विकास करेंगे. उन्होंने लोगों से वादा किया.

लोगों को संबोधित करते मंत्री इरफान अंसारी (ईटीवी भारत)

दलगत भावना से ऊपर उठकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का दे साथ: मंत्री

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान जनता से अपील की है. कहा कि वे आम जनता से यह अपील करते हैं कि दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर जमील अख्तर जी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए संकल्प लें. मंत्री ने कहा कि सदन में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता है. भाजपा राहुल गांधी से डर गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले 2029 के चुनाव में राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें: धनबाद दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्षः संजीव कुमार अग्रवाल की जीत पर जताया भरोसा, बागियों को दी चेतावनी

चुनावी समर में कचरे से लोगों को मिलेगी मुक्ति या मुद्दा बनकर रह जाएगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट! जानें, घोघी बस्ती का हाल

पाकुड़ नगर परिषद में संपा साहा बनीं बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल, जीत के लिए की जा रही हर कोशिश