ETV Bharat / state

बराकर नदी पर बनने वाले पुल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, घट जाएगी धनबाद और जामताड़ा की दूरी

बराकर नदी पर बनने वाले पुल का मंत्री इरफान अंसारी ने शिलान्यास किया.

MINISTER IRFAN ANSARI
मंत्री इरफान अंसारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 31, 2025 at 8:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने धनबाद और जामताड़ा जिला को जोड़ने वाली बराकर नदी पर करोड़ों के लागत से बनने वाली पुल निर्माण कार्य का चालना गांव में शिलान्यास किया. मंत्री लोगों की वर्षों पुरानी मांग ग्रामीण को पूरा किया.

धनबाद और जामताड़ा जिला सीमा को जोड़ने वाली बराकर नदी पर बनने वाली पुल निर्माण कार्य का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास. चालना गांव में मंत्री इरफान अंसारी ढोल नगाड़े के साथ शिलान्यास किया. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे. यहां तक कि उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी शामिल हुए.

जानकारी देते मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी (Etv Bharat)

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया ऐतिहासिक

पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पुल के बनने से धनबाद और इस क्षेत्र की दूरी कम हो जाएगी. विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. ग्रामीणों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया.

ग्रामीणों को तय करनी पड़ती है लंबी दूरी
बता दें कि चालना गांव बराकर नदी के किनारे स्थित है. काफी आबादी है और बराकर नदी के उस पार धनबाद जिला है. चालना गांव के आसपास ग्रामीणों को रोजी रोजगार के लिए उस पार नाव से या काफी लंबी दूरी तय करना पड़ता है. खासकर रोजी रोजगार के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों द्वारा पुल बनाने की मांग वर्षो से की जा रही थी. आज उनका सपना साकार हुआ. पुल बन जाने से अब उनके रोजी रोजगार में वृद्धि होगी और विकास का मार्ग खुलेगा.

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बताया बहुत बड़ी सौगात

शिलान्यास के मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री के पिता पूर्व गोड्डा सांसद फुरकान अंसारी ने पुल निर्माण को बहुत बड़ी सौगात बताया. उन्होंने कहा कि पुल के बनाने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी रोजगार के अवसर मिलेंगे.

बयान देते पूर्व सांसद फुरकान अंसारी (Etv Bharat)

पूर्व सांसद ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी को महात्मा गांधी का दुश्मन बताया. कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा गरीबों का रोजगार छीनने का काम कर रही है. फुरकान अंसारी ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर गांव के लोगों का रोजगार छीनना और मनरेगा को समाप्त करना इनका मुख्य मकसद है.

केंद्र सरकार को बताया विफल

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हत्या को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार की विफलता करार दिया. कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं तो भारत सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ेंः

संसद में उठा बराकर नदी पुल का मामला, सांसद ढुल्लू महतो ने की निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील